न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. बता दें, इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान की टीम को 4 रन के करीबी अंतर से हरा दिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी.
दुबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का टॉस पाकिस्तान की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 418 रन बनाकर घोषित की हैं.
बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए लगाया 127 रन का शतक

आपकों बता दें, कि बाबर आजम पाकिस्तान की टीम के लिए दूसरे टेस्ट मैच 263 गेंदों पर 127 रन का नाबाद शानदार शतक लगाया है. उन्होंने अपने इस शानदार शतक के दौरान 12 चौके व 2 छक्के लगाये हैं.
बता दें, कि बाबर आजम का यह टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक है. वह टेस्ट क्रिकेट में लगातार फ्लॉप साबित हो रहे थे, लेकिन फिर भी टीम के कोच मिकी आर्थर उन पर अपना भरोसा दिखा रहे थे. अब बाबर आजम अपने कोच के इस भरोसे पर खरे उतरे हैं और उन्होंने एक शानदार शतक अपनी टीम के लिए बना दिया हैं.
पाकिस्तान के लिए इस मैच में हारिस सोहेल ने भी 147 रन का एक शानदार शतक लगाया हैं. वहीं अनुभवी खिलाड़ी अजहर अली ने भी टीम के लिए 81 रन की एक शानदार पारी खेली हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम के लिए कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 2 विकेट हासिल किये.
जैनब अब्बास ने बाबर आजम को बताया मिकी आर्थर का बेटा

आपकों बता दें, कि बाबर आजम के शतक को लेकर जैनब अब्बास ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया हैं. जिसमे उन्होंने बाबर आजम को मिकी आर्थर का बेटा बताया हैं. उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं.
पाकिस्तान की एंकर जैनब अब्बास ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “अच्छी तरह से खेला बाबर आजम, कैसे मिकी आर्थर ने अपने लड़के के शतक पर बधाई दी.”
बाबर आजम ने दिया जैनब को जवाब

पाकिस्तान की एंकर जैनब अब्बास का यह ट्वीट देख बाबर आजम गुस्से में आ गये हैं और उन्होंने जैनब अब्बास को करारा जवाब भी दिया हैं.
बाबर आजम ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जैनब अब्बास को जवाब देते हुए लिखा, “कुछ कहने से पहले सोचो और अपनी सीमा पार करने की कोशिश मत करो !!!”
यहाँ देखें जैनब अब्बास का ट्वीट

Well played @babarazam258 – loved how the boys went congratulating Mickey Arthur celebrating his “son’s” century #PakvNZ
— zainab abbas (@ZAbbasOfficial) November 25, 2018
यहाँ देखे बाबर आजम का ट्वीट
Think before u say something and don’t try to cross ur limits!!! https://t.co/w8I8139OeY
— Babar Azam (@babarazam258) November 25, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post जैनब अब्बास ने बाबर आजम को कहा मिकी आर्थर का बेटा, बौखलाये बाबर ने नहीं किया कोई लिहाज कही दी ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.