भारतीय टीम के दो बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या भारतीय टीम में खेलने वाले दो सगे भाई भी हैं. हार्दिक इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं. इस खिलाड़ी को एशिया कप के दौरान चोट आई थी.
उससे पहले ये खिलाड़ी भारतीय टीम का नंबर एक आलराउंडर माना जाता था. हालांकि इस खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैचों में मौका नहीं मिला लेकिन अभी भी ये खिलाड़ी टीम की पहली पसंद हैं.
क्या क्रुणाल पांड्या के टीम में आने से हार्दिक को मिलेगा मौका
हार्दिक और कुणाल पांड्या एक ही तरह के खिलाड़ी हैं. ये दोनों गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करते हैं. इनमे एक ही अंतर है हार्दिक तेज गेंदबाज हैं. वहीँ उनके भाई स्पिन गेंदबाजी करते हैं. दोनों खिलाड़ी तेज बल्लेबाजी करने में भरोसा करते हैं. हार्दिक के टीम में ना होने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्रुणाल पांड्या को भारतीय टीम में लिया गया. जहाँ उन्होंने अपने डेब्यू मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस खिलाड़ी को फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे की टी-20 टीम में भी शामिल किया गया.

हार्दिक की टेस्ट टीम से हुई छुट्टी
इस बीच हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा नहीं था. जिसकी वजह से इस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया गया.
इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच को छोड़कर पूरे दौरे में किसी भी मैच में इनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था. तीसरे मैच में इस खिलाड़ी ने पांच विकेट लिए थे.

कोहली ने दिखाया क्रुणाल पांड्या पर भरोसा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में ग्लेन मैक्सवेल का विकेट जिस तरह से क्रुणाल पांड्या ने लिया हर तरफ इस खिलाड़ी की तारीफ़ हो रही है. पहले टी-20 में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन बढ़िया नहीं था. इस मैच में 4 ओवर में 55 रन लूटा दिएं. जब बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी की जरूरत थी तब ये खिलाड़ी अपना विकेट देकर चला आया. लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस खिलाड़ी पर अगले मैच में भरोसा जताया. और उनको मौका भी दिया.

क्या वनडे टीम में भी हार्दिक के जगह मिलेगा क्रुणाल को मौका!
हार्दिक पांड्य पिछले कुछ मैचों से बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया है. वहीँ क्रुणाल को लगातार मौके मिलते आ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है. और जिस तरह का प्रदर्शन क्रुणाल कर रहे हैं और कप्तान उनपर भरोसा दिखा रहे हैं अगर हार्दिक की जगह उनको मौका मिले तो ये आश्चर्य नहीं होगा.
वहीँ विश्व कप को देखते हुए भारत को एक और ऑलराउंडर मिल जाए तो ये कोई घाटे का सौदा नहीं है. बता दें, हार्दिक ने भारत के लिए 11 टेस्ट 42 वनडे और 35 टी-20 मैच खेले हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post इस भारतीय खिलाड़ी ने बढ़ाया हार्दिक पांड्या की मुसीबत, वापसी के बाद टीम इंडिया में जगह मिला मुश्किल! appeared first on SportzWiki Hindi.