Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा वेस्टइंडीज, ये रिकॉर्ड बनाने से चूके विराट

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के अन्तिम मैच में टॉस जीत लिया है। जैसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। विराट कोहली लगातार पांचवें मैच में टॉस जीतने से चूक गए।

IndvWi : दुनिया के बेस्ट फिनिशर धोनी आज हासिल करने वाले ये खास उपलब्धि

इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पास टीम इंडिया की ओर से दस हजार रन पूरे करने का मौका होगा। अब उन्हें ये उपलब्धि अपने नाम करने के लिए केवल 1 रन की जरुरत है।

वहीं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास अपने वनडे करियर 100 विकेट पूरे करने का मौका होगा। अगर तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भुवनेश्वर दो विकेट हालिस करने में सफल रहे तो वह ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा लेंगे।

एक पारी में ही चौका का शतक लगाने से चूका ये तूफानी बल्लेबाज

भारतीय टीम पांच मैचों की इस सीरीज में अभी 2-1 से आगे है। वेस्टइंडीज के पास अन्तिम मुकाबला अपने नाम कर सीरीज में बराबरी करने का मौका होगा।

IPL 2019: 11 साल बाद ये ​आक्रामक बल्लेबाज जुड़ने जा रहा है दिल्ली डेयरडेविल्स से

वेस्टइंडीज: किरोन पॉवेल, शाई होप (विकेटकीपर), मार्लन सैमुअल्स, शिमोन हेटमेयर, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलन, देवेंद्र बिशू, केमो पॉल, केमर रोच, ओशैन थॉमस।

पहले टी-20 में पाकिस्तान की न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायुडू, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीर), केदार जाधव, रवीन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, जसप्रीत बुमराह।