Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेब्यू से पहले ही इस भारतीय खिलाड़ी ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय वनडे टीम महत्वपूर्ण सदस्य और चौथे नम्बर के बल्लेबाज हैदराबाद टीम के कप्तान अम्बाती रायुडू ने वनडे और टी-20 मैचों पर ध्यान लगाने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है जिसमें प्रथम श्रेणी क्रिकेट भी शामिल है। गौरतलब है कि रायुडू ने अभी तक अपने क्रिकेट करियर में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। हालाँकि इंग्लैंड दौरे के लिए उनका नाम संभावित खिलाडियों की सूची में था लेकिन यो यो टेस्ट पास नहीं करने की वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी।

अब 33 वर्षीय रायुडू ने क्रिकेट के लंबे प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। शनिवार को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) द्वारा की गई पुष्टि के मुताबिक, रायुडू ने सीमित ओवर क्रिकेट पर अधिक ध्यान देने के लिए बिना कोई टेस्ट मैच खेले खेल के इस प्रारूप को अलविदा कहने का फैसला किया है।

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 'हैदराबाद टीम के कप्तान और भारतीय वनडे टीम के सदस्य अम्बाती रायुडू ने सीमित ओवर और टी -20 क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए रणजी ट्रॉफी सहित खेल के लंबे प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया है। हालाँकि वे सीमित ओवर के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैच खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने बीसीसीआई, हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन और विदर्भ क्रिकेट का शुक्रिया अदा किया है।"

इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत अंबाती ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई घरेलु वनडे सीरीज में उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 217 रन बनाये। अंबाती अब तक भारतीय टीम के लिए 45 एकदिवसीय मैच खेल चुके है जिसमें उन्होंने 3 शतक और 9 अर्धशतक लगाए है। वहीं उन्होंने भारत के लिये 6 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले है।



Herald