Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रंगना हेराथ ने लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, विदाई में दिया ये भावुक भाषण

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच श्रीलंका के गाले क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 211 रन के अंतर से जीत लिया हैं और साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं.

रंगना हेराथ का था आखिरी टेस्ट मैच 

बता दें, कि यह टेस्ट मैच श्रीलंकाई स्पिनर रंगाना हेराथ का आखिरी टेस्ट मैच था. उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी, कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.

बता दें, कि रंगना हेराथ ने इस मैच में इंग्लैंड की पहली में 1 विकेट हासिल किया था. वहीं इंग्लैंड की दूसरी पारी के उन्होंने कुल 2 विकेट हासिल किये थे.

मेरे लिए एक भावनात्मक अवसर

रंगना हेराथ ने अपने विदाई समारोह के बयान में कहा, “यह निश्चित रूप से मेरे लिए एक भावनात्मक अवसर है, लेकिन मुझे अब एक और नये जीवन को शुरू करने की जरूरत है. मैं फिलहाल अपने क्लब के लिए कुछ प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल सकता हूं.

2011 से मेरी पत्नी, बच्चों और मेरे तत्काल परिवार के सदस्यों का मुझे पूरा समर्थन मिल रहा हैं, मैं वास्तव में इस समर्थन की सराहना करता हूं. 

इस समर्थन के बिना मैं क्रिकेट के मैदान में उपलब्धियां हासिल नहीं कर सकता था. मैं अपने क्रिकेट करियर में सभी लोगो के समर्थन का धन्यवाद अदा करता हूं. जिन्होंने मुझे एक अच्छा करियर बनाने में मदद की हैं.”

रंगना हेराथ का ऐसा रहा हैं क्रिकेट करियर 

बता दें, कि रंगना हेराथ ने श्रीलंकाई टीम के लिए 93 टेस्ट मैच खेले. जिसमे उन्होंने कुल 433 विकेट हासिल किये. वहीं उन्होंने 71 वनडे मैचों में 74 विकेट हासिल किये हैं. बता दें, कि उन्होंने 17 टी-20 मैच भी खेले हैं. जिसमे उन्होंने 6.13 की शानदार इकॉनामी रेट से 18 विकेट हासिल किये.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रंगना हेराथ ने लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, विदाई में दिया ये भावुक भाषण appeared first on SportzWiki Hindi.