Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने की भविष्यवाणी, कंगारुओं को मात देगी टीम इंडिया  

इंटरनेट डेस्क। इस समय भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जायेगी। भारत ने वेस्टइंडीज से खेली टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज में जीत हासिल की है साथ ही अभी टी-20 सीरीज में भी 1-0 से आगे चल रही है। इस बीच ही भारत के बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली एक बयान सामने आया है उनकी कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर जैसे दिग्गज टीम में शामिल नही है इस कारण टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट शृंखला में जीत दर्ज करने की प्रबल दावेदार है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की विनोद कांबली ने कहा है की भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक बेहतर खिलाड़ी है और साथ कहा की वह रनों के भूखे है साथ ही मैदान पर अपना शत प्रतिशत योगदान देते है। साथ ही उनकी कप्तानी में भारतीय टीम अबकी बार ऑस्ट्रेलिया मात देने में कामयाब होगी। इसके अलावा विनोद कांबली ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि मुंबई के इस क्रिकेटर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की अच्छी शुरुआत की है।

साथ ही दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैंपरिंग विवाद की वजह से कप्तान स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। इस वजह से वह भारत के खिलाफ टीम में शामिल नही हो पाएगे। आपको बता दे की भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन टी-20, चार टेस्ट और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से शुरू होगा।



Herald