Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज पहुंचेगी भारत-वेस्टइंडीज की टीमें लखनऊ 

लखनऊ
तीन ट्वंटी-20 मुकाबलों की सीरीज के छह नवम्बर को खेले जाने वाले दूसरे मैच के लिये भारत और वेस्टइंडीज की टीमें सोमवार दोपहर यहां पहुंचेगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सूत्रों ने रविवार को बताया कि भारत और वेस्टइंडीज की टीमें विशेष विमान से दोपहर 1210 बजे चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंचेगी। वहां से दोनों टीमें अलग अलग बसों से अपने अपने होटलों के लिये रवाना हो जायेंगी। भारतीय टीम की ठहरने की व्यवस्था पांच सितारा होटल हयात में की गयी है जबकि वेस्टइंडीज की टीम होटल ताज में आराम करेगी। दोनों ही टीमें सोमवार शाम को कुछ समय के लिये अलग अलग अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। अभ्यास सत्र मंगलवार को सुबह भी आयोजित किया जा सकता है हालांकि यह टीम मैनेजमेंट की इच्छा पर आधारित होगा।