Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : रोहित ने लगाया सीरीज का सबसे लम्बा छक्का, फिर विराट के सामने दी ऐसी प्रतिक्रिया देखने लायक था विराट का चेहरा

रोहित शर्मा भारतीय टीम के एक ऐसे क्रिकेटर हैं. जो लम्बे-लम्बे छक्के लगाने के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने आज एकबार फिर पांचवे वनडे मैच के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर कई लम्बे-लम्बे छक्के लगाये.

पांचवे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए 56 गेंदों पर 63 रन की एक शानदार नाबाद पारी खेली और उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके व 4 गगनचुम्बी छक्के लगाये हैं.

रोहित ने अपने 200 छक्के भी किये पूरे

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच खेले गये पांचवे वनडे मैच को भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की 63 रन की पारी के दम पर 9 विकेट से जीत लिया हैं. इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने 200 वनडे छक्के भी पूरे कर लिए हैं. उन्हें इस मैच में अपने 200 छक्के पूरे करने के लिए मात्र 2 छक्के की जरुरत थी. उन्होंने इस मैच में चार छक्के लगा डाले.

रोहित अबतक भारतीय टीम के लिए 193 वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमे से 187 पारियों में उन्होंने 202 छक्के लगा दिए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया हैं. दरअसल अफरीदी ने 200 छक्के लगाने के लिए 205 पारियां खेली थी.

सीरीज में सबसे लम्बा छक्का लगाने के बाद दी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया 

बता दें, कि आज रोहित शर्मा ने 99 मीटर का सबसे लम्बा छक्का लगाया. उन्होंने इस छक्के को लगाने के बाद काफी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दी. उनकी इस प्रतिक्रिया को कोई भी क्रिकेट प्रेमी समझ नहीं पा रहा हैं.

आपकों यह भी बता दें, कि इसी मैच के दौरान रोहित शर्मा ने साल 2018 में अपने एक हजार वनडे रन भी पूरे कर लिए हैं. वह विराट कोहली और इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टों के बाद, साल 2018 में एक हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं.

यहाँ देखे छक्के के बाद रोहित की अजीबोगरीब प्रतिक्रिया का वीडियो 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
 

The post वीडियो : रोहित ने लगाया सीरीज का सबसे लम्बा छक्का, फिर विराट के सामने दी ऐसी प्रतिक्रिया देखने लायक था विराट का चेहरा appeared first on SportzWiki Hindi.