Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी लीग: बेंगलुरू बुल्स की जयपुर पिंक पैंथर्स पर आसान जीत

अहमदाबाद
पवन सहरावत के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से बेंगलुरू बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग के अंतरक्षेत्रीय चैलेंज सप्ताह मैच में रविवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 45-32 से शिकस्त दी। सहरावत ने 19 अंक बनाये। उनके अलावा रोहित कुमार और काशंिलग अडाके के दो शानदार रेड ने बेंगलुरू की जीत की नींव रखी। जयपुर की टीम अच्छी शुरुआत के बाद लय बरकरार नहीं रख पायी। उसकी तरफ से दीपक निवास ने सुपर 10 का स्कोर बनाया।