Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान रॉयल्स ने इस दिग्गज को बनाया टीम का नया गेंदबाज़ी कोच

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने लीग के आने वाले 12वें संस्करण के लिए स्टीफन जोंस को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है. फ्रेंचाइजी ने बुधवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. इंग्लैंड के रहने वाले जोंस हालांकि अपनी राष्ट्रीय टीम को लिए कभी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने डर्बीशायर, नार्थैम्पटनशायर, सोमरसेट जैसी काउंटी के लिए काफी क्रिकेट खेली है.

कई स्टार गेंदबाजों के साथ कर चुके हैं काम 

वह बिग बैश लीग में पिछले साल हॉबर्ट हरिकैंस के साथ रहते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड और डैन क्रिस्टियन के साथ काम कर चुके हैं. ब्रॉड ने उन्हें शानदार गेंदबाजी कोच बताया था.

टीम के हेड ऑफ क्रिकेट जुबीन भरूचा ने जोंस के साथ करार पर कहा कि

“जोंस अलग तरीके से सोचते हैं और इसी बात को हम अपनी टीम में पसंद करते हैं. अन्य खेलों के लिए की गई उनकी रिसर्च शानदार है और उनके पास जो डाटा है तथा स्पोटर्स साइंस पर जो उनका ध्यान है वह राजस्थान के लिए एक दम सही है. वह तेज गेंदबाजी को लेकर टीम में नई चीज लेकर आएंगे.”

राजस्थान रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को किया है रिटेन और रिलीज 

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज हुए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी थी. इस दौरान किंग्स इलेवन पंजाब ने सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इसके अलावा मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने 10-10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इसके अलावा राजस्थान इस बार सबको हैरान करते हुए स्टीव स्मिथ को रिटेन किया था. जिसके बाद सब हैरान रह गए थे.

आप को बता दें कि बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद से स्मिथ इस समय क्रिकेट से दूर है. ऐसे मे उनको रिटेन करने के फैसले को लेकर सब हैरान थे.

राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची:

 

अजिंक्य रहाणे, कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, इश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी और महिपाल लोमरोर

राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची:

डार्सी शॉर्ट, बेन लॉफलिन, हेनरिक क्लासेन, डेन पैटरसन, जहीर खान, दुश्मंथा चमीरा, जयदेव उनादकट, अनुरीत सिंह, अंकित शर्मा और जतिन सक्सेना.

The post राजस्थान रॉयल्स ने इस दिग्गज को बनाया टीम का नया गेंदबाज़ी कोच appeared first on SportzWiki Hindi.