Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आॅस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट और रोहित के बारे में गांगुली ने क्यों कही ये बात

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज टीम को टेस्ट सीरीज,वनडे सीरीज और टी20 श्रृखंला में जबरदस्त तरीके से मात दी है। इन सीरीजों में भारतीय बल्लेबाजों साथ साथ गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और यहीं कारण है की टीम ने एशिया कप के बाद में लगातार वेस्टइंडीज के साथ खेले गए तीनों ही प्रारूपों में जीत दर्ज कर वेस्टइंडीज को करारी मात दी है।

रोहित शर्मा को इस मैच के लिए मिला विश्राम, आॅस्ट्रेलिया दौरे के लिए कर रहे तैयारी

इधर अब भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया में टी20 श्रृखंला खेलने जा रही है और उसके पास इस श्रृखंला को जीतने का भी एक अच्छा मौका है। आपकों बता दें की आॅस्ट्रेलिया अपने दो शीर्ष खिलाडियों स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना खेलेगा और ऐसे में भारतीय टीम के पास ये शानदार मौका होगा।

इधर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर का आॅस्ट्रेलिया की टीम में नहीं होना ऐसे ही है जैसे भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली का नहीं होना होता है।

आपकों बता दें की स्मिथ, वार्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट पर प्रतिबंध लगा है और क्रिकेट आस्ट्रेलिया बोर्ड उनके उपर से प्रतिबंध हटाने के बारे में सोच रहा है। लेकिन फिर भी बोर्ड उनकों इतने जल्दी खेलने का मौका नहीं देगा।

मुशफिकुर रहीम ने बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इन दिग्गज विकेटकीपर्स को

इसी बात को लेकर गांगुली ने कहा, की यह भारतीय क्रिकेट के लिए बेहतरीन लम्हा है। यह उनके पास आस्ट्रेलिया को हराने का सर्वश्रेष्ठ मौका है।