Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरभ गांगुली ने इस विकेटकीपर को बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

इंटरनेट डेस्क। सौरभ गांगुली भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज है। भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है।

हिटमैन ने वेस्टइंडीज का क्लिन स्वीप कर बनाया ये '​विराट' रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा ​इन दिग्गजों को

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरभ गांगुली ने हाल ही मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि रिद्धिमान साहा पिछले पांच या दस सालों से टीम इंडिया के शानदार विकेटकीपर है। गांगुली ने साहा का महेन्द्र सिंह धोनी के बाद भारत का शानदार विकेटकीपर बताया। रिद्धिमान साहा आईपीएल के दौरान अपने कंधे में चोट लगा बैठे थी।

रेलवे में 10वीं, 12वीं पास के लिए इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

साहा आईपीएल के 11वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की और से मैदान में खेलते नजर आएं थे। साहा ने अपने करियर में 32 टेस्ट मैच खेले हैं। साहा ने इस दौरान 1164 रन बनाए है। साहा ने अपने टेस्ट करियर में तीन शतक भी लगाए है।

सौरभ गांगुली ने बताया कि दिसंबर 2014 में धोनी के संन्यास के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत की पहली पसंद साहा है। लेकिन भारत का ये शानदार विकेटकीपर इस समय कंधे की चोट की सर्जरी के बाद से मैदान से बाहर चल रहा है। इसी के साथ गांगुली ने उम्मीद कि रिद्धिमान साहा कंधे की सर्जरी से जल्द ही उबर कर आएंगे। सौरभ गांगुली ने इस बात का खुलासा एक किताब के विमोचन पर कहा। गांगुली ने इसके साथ ही साहा को धोनी के बाद भारत का सफल विकेटकीपर बताया।