वनडे क्रिकेट की विश्व चैंपियन टीम और विश्व क्रिकेट की सबसे ताकतवर टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया की टीम की ना केवल विदेशी बल्कि अपनी सरजमीं पर भी किरकिरी हो गई जब उन्हें मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज में भी शिकस्त दे डाली।
दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 सीरीज को भी किया अपने नाम
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को गोल्ड कोस्ट में एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला गया जहां बारिश से प्रभावित मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 21 रन से मैच अपने नाम किया।

बारिश के कारण 10-10 ओवर के मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 10 ओवर में 108 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 7 विकेट पर 87 रन ही बना सकी।
ग्लेन मैक्सवेल ने एक निश्चित छक्के को बदला कैच में
ऑस्ट्रेलिया के टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने इस मैच में अपने एक कैच से हर किसी को हैरान कर दिया। जिसमें उन्होंने मेहमान कप्तान फाफ डू प्लेसीस को चलता किया।
What a catch from @Gmaxi_32, who also took a wicket in South Africa's innings!#AUSvSA @bet365_aus pic.twitter.com/UAkpsOJ9Xj
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 17, 2018
दक्षिण अफ्रीका की पारी का 7वां ओवर बिली स्टेनलेक डाल रहे थे जिसकी अंतिम गेंद पर फाफ डू प्लेसीस ने एक बड़ा शॉट खेला जो लॉंग ऑन की तरफ छक्के के लिए जा रहा था लेकिन वहां पर दौड़ लगाते हुए छक्के के लिए जा रही गेंद को फील्डर ग्लेन मैक्सवेल ने जबरदस्त तरीके से बचाते हुए बाहर की तरफ फेक कर कैच में बदल दिया। इस कैच के बाद मैक्सवेल की हर को वाहवाही करने लगा।
तीनो ही विभाग में मैक्सवेल की दिखा जादू
ऑस्ट्रेलिया की टीम को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उनके स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने तीनों ही विभागों में शानदार प्रदर्शन किया।

ग्लेन मैक्सवैल ने इस मैच में अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया और शानदार खेल दिखाया। मैक्सवेल ने गेंदबाजी में जहां 1 विकेट निकाला तो वहीं मैच के दौरान एक बेहतरीन कैच समेत दो कैच पकड़े तो वहीं बल्लेबाजी में 23 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल बने सुपरमैन, लिया ये जबरदस्त कैच appeared first on SportzWiki Hindi.