आईपीएल 2019 शुरू होने में अभी थोड़ा समय बाकी है. हर टीम का रिलीज और रिटेन का सिलसिला खत्म हो चुका है. अब सभी आईपीएल की टीमें नीलामी का इंतजार कर रही हैं. जहां वो अपने झोले में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को डाल सके. आइए हम आपको बता हैं किस टीम के पास कितने देशी और कितने विदेशी खिलाड़ियों को अपने टीम के साथ जोड़ सकती है.
दिल्ली डेयरडेविल्स
दिल्ली की टीम ने गौतम गंभीर को रिलीज कर दिया है. और शिखर धवन को अपनी टीम के साथ जोड़ा है. इसके तहत उन्होंने अपने तीन प्लेयर हैदराबाद को दिएं हैं. अब दिल्ली की टीम नीलामी में 10 खिलाड़ी को खरीद सकती हैं. जिसमे 7 भारतीय और 3 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.

मुंबई इंडियंस
मुंबई ने इस बार सौरभ तिवारी, प्रदीप सांगवान, शरद लुंबा, तजिंदर सिंह ढिल्लो, मोहसिन खान, एमडी निधेश, जेपी डुमिनी, पैट कमिंस, मुस्ताफिजुर रहमान, अकिला धनंजय को टीम से रिलीज कर दिया है. इस टीम के पास अब 6 भारतीय और 1 विदेशी खिलाड़ी खरीदने का मौका है.

चेन्नई सुपर किंग्स
पिछले साल की विजेता टीम चेन्नई इस साल मात्र 2 खिलाड़ी अपने साथ जोड़ सकती है. वो भी भारतीय. ये है चेन्नई की टीम महेंद्र सिंह धौनी, रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर, अंबाती रायुडू, मुरली विजय, हरभजन सिंह, फैफ डु प्लेसी, सैम बिलिंग्स, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी, आसिफ केएम, एन जगदीशन, मोनू सिंह, ध्रुव शोरे, चैतन्य बिश्नोई, डेविड विली, मिशेल सैंटनर

सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद की टीम ने इस बार सचिन बेबी, तन्मय अग्रवाल, ऋद्धिमान साहा, क्रिस जॉर्डन, कार्लोस ब्रेथवेट, एलेक्स हेल्स, बिपुल शर्मा, सैयद मेहदी हसन और शिखर धवन (ट्रेड के जरिए) को टीम से रिलीज कर दिया है. यह टीम नीलामी में 3 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
इस साल टीम ने कोरी एंडरसन, ब्रेंडन मैक्कुलम, क्रिस वोक्स, सरफराज खान, मनदीप सिंह (ट्रेडेड), क्विनटन डी कोक को टीम से रिलीज कर दिया है. बैंगलोर के पास इस साल नीलामी में खरीदने के लिए 10 खिलाड़ी बचे हैं. जिसमे 8 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं.

राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान ने जिन खिलाड़ियों ने रिलीज किया है उनमें दक्षिण अफ्रीका के डेन पेटरसन, अफगानिस्तान के चाइनामैन जहीर खान, श्रीलंका के दुष्मंता चामीरा के नाम शामिल हैं. उनादकट के अलावा फ्रेंचाइजी ने अनुरीत सिंह, अंकित शर्मा और जतिन सक्सेना को रिलीज कर दिया है. इस साल नीलामी के दौरान यह टीम 6 भारतीय और 3 विदेशी खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ सकती है.

किंग्स इलेवन पंजाब
पंजाब की टीम ने युवराज, फिंच और अक्षर पटेल के अलावा बेन ड्वार्शियस, मोहित शर्मा, बरिंदर सरां, मनोज तिवारी, मंजूर डार, आकाशदीप नाथ, मयंक डागर को टीम से रिलीज कर दिया है. इस टीम के पास मिलामी के दौरान 11 भारतीय खिलाड़ी और 4 विदेशी खिलाड़ी अपने साथ जोड़ने का मौका है.

कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता ने मिशेल स्टार्क, मिचेल जॉनसन, टॉम कुरेन, कैमरन डेलपोर्ट, जेवन सियरलेस, इशांक जग्गी, अपूर्व वानखेड़े, विनय कुमार को टीम से रिलीज कर दिया है. इस टीम के पास सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ी को खरीदने का मौका है. जिसमे 7 भारतीय और 5 विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल नीलामी के दौरान इतने भारतीय और विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती हैं हर फ्रेंचाइजी appeared first on SportzWiki Hindi.