Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

देश से बाहर इस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाने उतरेंगे ये भारतीय दिग्गज क्रिकेटर

खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाजों की चौकड़ी जहीर खान, मुनाफ पटेल, प्रवीण कुमार और आरपी सिंह अब यूएई में होने वाली टी-10 लीग में अपना जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं। संयुक्त अरब अमिरात में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।

इन भारतीय तेज गेंदबाजों को 21 नवम्बर से दो दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए विभिन्न टीमों में शामिल गया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान को बंगाल टाइगर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। जबकि स्विंग के मास्टर प्रवीण कुमार पंजाबी लीजेंड्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।

आईपीएल के आगामी सत्र में इस टीम की ओर से जलवा दिखाएंगे शिखर धवन

एस बद्रीनाथ मराठा अरेबियंस और रीतिंदर सिंह सोढ़ी गत चैम्पियन केरल किंग्स की ओर से मैदान पर उतरेंगे। वहीं पख्तून्स ने आरपी सिंह, राजपूत टीम ने मुनाफ पटेल को अपनी टीम में जगह दी है। जबकि इंडियन प्रीमियर लीग की खोज प्रवीण तांबे टूर्नामेंट की नई टीम कराचियंस की ओर से तथा अमिजोत सिंह नॉर्दर्न वारियर्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।

2018-19 रणजी ट्रॉफी : गंभीर की जगह राणा संभालेंगे दिल्ली की कप्तानी

गौरततलब है कि आईपीएल के आगामी सत्र में तेज गेंदबाज जहीर खान मुम्बई इंडियंस के मेंटर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। उन्हें श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के स्थान पर ये जिम्मेदार सौंपी जा सकती है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मलिंगा इस टूर्नामेंट के लिए होने वाली खिलाडिय़ों की नीलामी में अपना नाम भेज सकते हैं।