Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये है विश्व की सबसे खतरनाक गेंदबाज, स्पैल देखकर आप भी रह जायेंगे दंग

टी-20 क्रिकेट को भले ही बल्लेबाजों का खेल माना जाता है मगर कभी-कभी कुछ गेंदबाज एेसी बेहतरीन गेंदबाजी कर जाते हैं। जिन्हें सालों याद रखा जाता हैं । ऐसा ही एक कारनामा किया। साउथ अफ्रीकी महिला तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने। सोमवार को आर्इसीसी महिला वर्ल्ड कप 2018 का आठवां मैच साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला गया था।

मैच के दौरान इस खिलाड़ी ने इतनी बेहतरीन गेंदबाजी की उन्हें विश्व का सबसे खतरनाक गेंदबाज कहा जाने लगा। मैच के बाद आर्इसीसी ने इस्माइल के शानदार स्पैल का वीडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया।

अफिशल टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया वीडियो

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए आर्इसीसी ने लिखा, “इस बेहतरीन खिलाड़ी ने इस बात को साबित कर दिया कि आखिर उन्हें प्लैनेट का सबसे खतरनाक गेंदबाज क्यों माना जाता है।”

बता दे, कि महिला वर्ल्ड कप 2018 के आठवें मैच के दौरान इस बेह्तरीब गेंदबाज ने अपने स्पेल में चार आेवर में दस रन देकर तीन चटकाए थे।

24 गेंदों में 20 गेंद डाॅट

साउथ अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल की इस शानदार गेंदबाजी की एक खास बात हैं। मैच के दौरान दाएं हाथ की इस तेज गेंदबाज ने महज 24 गेंदे यानी की चार ओवर फेंके थे। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 24 गेंदों में से 20 गेंदे डाॅट रही थी। यानी की इन गेंदों में कोई भी रन नहीं बना। बता दे टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इस तरह की बेहतरीन गेंदबाजी स्पेल बहुत कम देखने को मिलते हैं।

 

सात विकेट के साथ जीता मैच

साउथ अफ्रीका ने अपनी बेहतरीन तेज़ गेंदबाज की मदत से प्रतियोगी टीम श्री लंका निर्धारित 20 आेवर में सिर्फ 99 रन बना पार्इ थी। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए महज 100 रन ही चाहिए थे। जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करती हुई अफ्रीका की टीम ने महज तीन विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को जीत कर सात विकेट के साथ मैच अपने नाम किया।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ये है विश्व की सबसे खतरनाक गेंदबाज, स्पैल देखकर आप भी रह जायेंगे दंग appeared first on SportzWiki Hindi.