Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : एमएस धोनी ने मैच से पहले इस छोटे प्रशंसक के लिए किया कुछ ऐसा जीत लिया करोड़ो लोगो का दिल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम के पास 2-1 की बढ़त हैं. इस वनडे सीरीज का पांचवा वनडे मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा हैं.

अगर यह मैच भारतीय टीम जीत लेगी, तो भारतीय टीम यह सीरीज भी 3-1 के अंतर से जीत लेगी. वहीं अगर भारतीय टीम को इस मैच में हार मिलती हैं, तो यह सीरीज 2-2 से बराबर हो जायेगी. इसी बीच तिरुवनंतपुरम पहुंचते ही एमएस धोनी को उनका एक खास प्रशंसक मिला हैं.

धोनी मिले अपने खास प्रशंसक से 

दुनिया भर में एमएस धोनी के प्रशंसकों की कोई कमी नहीं हैं. भारत के हर शहर धोनी के बड़े-बड़े प्रशंसक देखने को मिल जाते हैं. भारतीय टीम पांचवे वनडे मैच के लिए जब तिरुवनंतपुरम पहुंची, तो वहां भी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को अपना एक बहुत बड़ा प्रशंसक मिल गया.

खास प्रशंसक के साथ खिचाई तस्वीरें, दिया ऑटोग्राफ 

बता दें, कि जब एमएस धोनी तिरुवनंतपुरम पहुंचे, तो उन्हें उनका एक छोटा दिव्यांग प्रशंसक मिला. वह अपने परिवार के साथ धोनी के आने का इंतजार कर रहा था.

जैसे ही धोनी ने अपने उस छोटे प्रशंसक को देखा, तो धोनी ने उसके साथ तस्वीरें खिचाई. वहीं उस प्रशंसक को धोनी ने अपना ऑटोग्राफ भी दिया.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी का यह दिव्यांग प्रशंसक उनसे मिलकर काफी खुश हुआ. इस दिव्यांग प्रशंसक के चेहरें में खुशी देकर माही ने सभी का दिल जीत लिया.

यहाँ देखे वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे धोनी ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए अपने इस खास प्रशंसक को खुश कर दिया. वह पहले भी कई बार ऐसी दरियादली दिखा चुके हैं. वह हमेशा अपने प्रशंसकों को काफी सम्मान करते हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : एमएस धोनी ने मैच से पहले इस छोटे प्रशंसक के लिए किया कुछ ऐसा जीत लिया करोड़ो लोगो का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.