भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की समय- समय पर तुलना होती रही है। हाल ही में विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 205 पारियों में अपने 10 हजार रन पूरे किये। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 259 पारियों के रिकॉर्ड को अपने नाम किया। 463 मैच में सचिन के नाम 49 वनडे शतक दर्ज हैं लेकिन कोहली ने सिर्फ 216 मैच में 38 शतक ठोक दिए हैं। अब इन दोनों बल्लेबाजों की तुलना पर विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने अपनी बात रखी है।
तुलना ठीक नहीं
जिस तरफ विराट कोहली या खुद सचिन तेंदुलकर दोनों की तुलना को नकारते आए हैं अब उसी तरह उनके कोच में भी दोनों बल्लेबाजों की तुलना न करने की बात की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राजकुमार शर्मा ने कहा
“मैं कोई तुलना करना नहीं चाहता। सचिन एक महान बल्लेबाज हैं और उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। विराट ने खेल के तीनों की फॉर्मेट में निरंतरता दिखाई है और यह बड़ी बात है। विराट सचिन को आदर्श मानते हैं। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने अलग- अलग समय पर क्रिकेट खेला है। यही कारण है कि तुलना नहीं हो सकती।”
टी-20 में वेस्टइंडीज खतरनाक टीम
टेस्ट और वनडे के बाद भारतीय टीम को आज से विंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है। राजकुमार शर्मा का मनाना है की टी-20 क्रिकेट में विंडीज काफी खतरनाक टीम है।
उन्होंने कहा कि हमने शुरूआती वनडे मैचों की इसकी झलक भी देखी थी। पोलार्ड और कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट के आने से उनकी टीम काफी मजबूत हो जाएगी। उनके अनुसार मध्यक्रम में अनुभव न होने की वजह से धवन और रोहित को रन बनाने की पड़ेंगे।
ऑस्ट्रेलिया में आक्रामक क्रिकेट खेलने की जरूरत

भारतीय टीम अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज को लेकर राजकुमार शर्मा ने कहा कि आपको ऑस्ट्रेलिया में आक्रामक क्रिकेट खेलनी पड़ेगी क्योंकि गेंद बल्ले पर आता है। इसके साथ ही उन्हें विश्वास है कि विराट वहां भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने सचिन और उनके तुलना पर दिया बयान appeared first on SportzWiki Hindi.