भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर, 23 नवंबर और 25 नंबंबर को तीन टी20 मुकाबले खेले जाने है. इसके बाद 6 दिसंबर से एडीलेड में पहला टेस्ट शुरू होगा. अब आखिरी टी20 के बाद से पहले टेस्ट के बीच में बस एक ही प्रैक्टिस मैच खिलाया जा सकता है लिहाजा अब कोशिश यह हो रही है कि टी20 सीरीज के दौरान ही एक प्रैक्टिस मैच का आयोजन किया जाए.
अब भारत की ये कोशिश कामयाब हो गई है. भारत अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार दिनों का प्रैक्टिस मैच खेलेगा.इस मुकाबले में भारत की टेस्ट टीम के सदस्य भाग लेंगे. विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी जो दोनों फॉर्मेट्स में खेलते हैं वे टी20मुकबले में ही खेलेंगे. हार्दिक पांड्या को भी टी20 मुकाबला ही खिलाया जाएगा लेकिन इनके अलावा बाकी पूरी टेस्ट टीम प्रैक्टिस मैच खेलेगी. यह पहली पार होगा जब जो टीम इंडिया एक साथ किसी देश में अलग अलग मुकाबले खेलती नजर आएंगी.

भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले दिनों काफी दिनों से परेशान थे
इसी दौरे को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले दिनों काफी दिनों से परेशान थे. और उन्होंने अपनी इच्छा से बीसीसीआई को अवगत भी कराया था. बोर्ड ने विराट कोहली की बात क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सामने रखी थी, लेकिन रास्ता नहीं निकल पा रहा था. लेकिन सूत्रों की मानें, तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अब विराट कोहली की इस मांग को मान लिया है.

इसी समस्या के चलते टीम मैनेजमेंट को पिछले इंग्लैंड दौरे में खासी खरी खोटी सुननी पड़ी थी
इसी समस्या के चलते टीम मैनेजमेंट को पिछले इंग्लैंड दौरे में खासी खरी खोटी सुननी पड़ी थी. और इसका असर भी साफ तौर पर भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी दिखाई पड़ा. बाद में विराट कोहली ने भी माना था कि इसके कारण भारतीय टीम के प्रदर्शन पर खासा असर पड़ा था. इसके बाद न तो विराट कोहली की लापरवाही के मूड में थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारत की कोशिश हुई कामयाब, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन नहीं चार दिनों का होगा प्रैक्टिस मैच appeared first on SportzWiki Hindi.