Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकॉर्ड के साथ -साथ स्टेडियम की छत और फील्डरों की हड्डियां भी तोड़ने के लिए प्रसिद्ध था यह खिलाड़ी

क्रिकेट जगत में कई सारे धाकड़ बल्लेबाज आए  और चले गये । लेकिन आज तक इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान बाॅथम की बराबरी कोर्इ नहीं कर पाया हैं। इंग्लैंड का पूर्व खिलाड़ी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। 24 नवंबर 1955 को इंग्लैंड में जन्में इस खिलाड़ी को इंग्लिश क्रिकेट टीम का सर्वश्रेष्ठ आॅलराउंडर खिलाड़ी कहा जाता हैं।

इस खिलाड़ी का न सिर्फ गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी में भी बाॅथम का कोर्इ जवाब नहीं था। टेस्ट में 5,000 से ज्यादा रन अपने नाम करने आैर 383 विकेट चटकाने वाले इस खिलाड़ी को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता हैं। 1982 में भारत के खिलाफ खेला गया वो मैच जिसमें इन्होंने न सिर्फ अपने करियर की सबसे लंबी पारी खेली थी |

बल्कि फील्डर के पैर की हड्डी भी तोड़ दी थी। तो आइये आज जानते हैं इस खिलाड़ी की उस पारी के बारें में जिसमें इन्होंने स्टेडियम की छत से लेकर फील्डर की हड्डी की हड्डी तोड़ी थी।

1982 में खेला गया वो मैच


1982 में भारतीय टीम सुनील गावस्कर की अगुआई में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड गयी थी. पहले ही मैच के दौरान भारत सात रनों के साथ हार गया था। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच ड्रा हो गया था। लेकिन इस पारी के तीसरे और अंतिम मैच में सुनील गावस्कर को हार से बचने के लिए किसी भी कीमत में इस मैच को जीतना था।

आखिरी टेस्ट मैच खेलने दोनों टीमें मैदान में उतरी। इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 100 रन बनाकर ही इंग्लैंड के दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन वापस जा चुके थे। जिसके बाद मैदान में आए एलन लैंब और इयॉन बॉथम, दोनों ने 175 रन की साझेदारी निभाई थी।

इयॉन बॉथम की तूफानी पारी ने तोड़ी गावस्कर की हड्डी


एलन बॉर्डर तो शतक बनाकर वापस चलते बने थे। लेकिन बॉथम तो क्रीज पर ऐसे जमे की आउट होने का नाम ही ले रहे थे। उस दिन तो इस बेहतरीन खिलाड़ी ने ऐसी पारी खेली कि सबसे तेज़ दोहरा शतक जड़ दिया। इंग्लैंड टीम के पूर्व शानदार बल्लेबाज बॉथम ने उस दिन 208 रन बनाए थे। लेकिन जब ये खिलाड़ी पवेलियन लौट रहे थे तब ये अकेले नहीं थे।

बल्कि सुनील गावस्कर को अपने साथ लेकर आए थे। दरअसल जब गावस्कर फील्डिंग कर रहे थे तब रवि शास्त्री गेंदबाजी सम्भाल रहे थे। द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक , रवि शास्त्री की गेंद जब बॉथम के बल्ले पर लगी तो उन्होंने ऐसा शॉट मारा कि गेंद सीधे गावस्कर के बाएं पैर पर लगा। ये शॉट इतना जोरदार था कि गावस्कर सीधे जमीन पर गिर गए।

जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से मैदान के बाहर ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने जांच के दौरान बताया कि उनके पैर की हड्डी टूट गई है। इस हादसे के बाद गावस्कर के पैर में प्लॉस्टर चढ़ा और वह पूरे मैच के लिए बाहर हो गए।

पवेलियन की टाइल्स भी तोड़ी


इस बेहतरीन खिलाड़ी की 208 रनों की पारी इसलिए भी याद की जाती है, क्योंकि इस दिन मैच के दौरान इन्होंने 19 चौके आैर 4 छक्के लगाए थे। जिसमें से एक छक्का इतना दमदार था कि पवेलियन की छत पर जा टकराया। जिसके बाद वहां की टाइल्स टूटकर नीचे गिर गर्इ। वैसे अगर देखा जाये इस खिलाड़ी ने सिर्फ पारियों के दौरान ही रिकॉर्ड नहीं बनाए हैं। बल्कि हड्डी और टाइल्स तोड़ कर भी रिकॉर्ड बनाया हैं।

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रिकॉर्ड के साथ -साथ स्टेडियम की छत और फील्डरों की हड्डियां भी तोड़ने के लिए प्रसिद्ध था यह खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.