Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा को इस मैच के लिए मिला विश्राम, आॅस्ट्रेलिया दौरे के लिए कर रहे तैयारी

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज टीम को टेस्ट सीरीज,वनडे सीरीज और टी20 श्रृखंला में जबरदस्त तरीके से मात दी है। इन सीरीजों में भारतीय बल्लेबाजों साथ साथ गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और यहीं कारण है की टीम ने एशिया कप के बाद में लगातार वेस्टइंडीज के साथ खेले गए तीनों ही प्रारूपों में जीत दर्ज कर वेस्ट इंडीज को करारी मात दी है।

ICC की ताजा जारी वनडे रैंकिंग में विराट के साथ ये भारतीय भी शीर्ष में कायम

इधर बात करेे भारतीय बल्लेबाजों की तो बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम के टाॅप बेट्समैन रोहित शर्मा भी इस श्रृखंला में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में रहे। इससे पहले वो एशिया कप में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके है और अपनी कप्तानी में टीम को जीत भी दिला चुके है। इधर बल्लेबाज रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच से विश्राम दिया गया है।

मुशफिकुर रहीम ने बनाया ये 'विराट' रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इन दिग्गज विकेटकीपर्स को

आपकों बता दें की पहले रोहित शर्मा को इस मैच के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया था लेकिन बाद में उनके व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने टीम प्रबंधन और सीनियर चयन समिति के साथ विचार विमर्श करने के बाद उन्हें इस मैच के लिए आराम दिया हैै। आपकों अब यह भी बता दें की भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया में टी20 श्रृखंला खेलने के लिए जाएगी और उसमें रोहित शर्मा को जगह दी गई है।