स्पोर्ट्सडेस्क। भारतीय टीम ने अभी हाल ही में वेस्टइंडीज को क्लीन स्पीप करके करारी शिकस्त दी है। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है जिसकी वजह से भारतीय टीम के खिलाडिय़ों के हौसले काफी बुलंद है। वेस्टइंडीज के बाद भारत की टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार है।भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सबसे पहले टी-20 सीरीज़ खेली जाएगी। जिसका पहला टी-20 मैच 21 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। इसके बाद वनडे और फिर टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
IND vs AUS: सीरीज शुरू से पहले बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की चिंता, कप्तान फिंच ने दी खिलाड़ियों को ये सलाह
इन खिलाडिय़ों के ना होने से कमजोर होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, लेकिन उन्हें हराना आसान नहीं: मोहम्मद शमी
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर काफी बेताब और उत्साहित नजर आ रही है। अभी हाल ही में सोमवार को गेंदबाज कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर बड़ी बात कही है। कुलदीप यादव ने कहा कि आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय स्पिनरों की परीक्षा होगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के मैदानों की पिचें काफी तेज हैं। इसके लिए टीम पहले से ही तैयारियों में जुटी हुई है।
बीसीसीआई ने लिया अचानक फैसला, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ इस बड़े खिलाडी को दिया आराम
न केवल बल्लेबाजी के लिए बल्कि गेंदबाजी के लिए भी रणनीति तैयार की जा रही है और तैयारियां की जा रही है। कुलदीप यादव ने आगे कहा कि वेस्टइंडीज दौरे के दौरान पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। टीम का हर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहा है और हमारा लक्ष्य आस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करना है।
Herald