Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने दिया ऑस्ट्रेलिया को विराट कोहली को रोकने का फॉर्मूला 

स्पोर्ट्सडेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम लंबे दौरे के लिए शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई। भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले 4 टेस्ट मैचों की सीरीज, उसके बाद 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएंगी।

भारतीय टीम पिछले कुछ समय से काफी अच्छी फॉर्म में चल रही है और टीम के खिलाड़ी शानदार गेंदबाीज और बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने कैरियर के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर है और हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। ऐसे में टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलियाई दौरा शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान फॉफ डु प्लेसी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को विराट कोहली के बल्ले को रोकने का फॉर्मूला दिया।

डुप्लेसी ने विराट के बारे में अभी हाल ही में एक बयान दिया है। डुप्लेसी का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया टीम की नो स्लेजिंग की नीति विराट कोहली को रोकने में सफल हो सकती है। विराट के बारे में बात करते हुए डुप्लेसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी हैं जिसे मैच के दौरान विरोधी टीम के खिलाडिय़ों से पंगा लेना पसंद हैं।

उन्होंने कहा कि हर टीम में एक दो खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनके बारे में टीम मीटिंग में मैच शुरू होने से पहले चर्चा होती है और उनके लिए अलग योजनाएं बनाई जाती हैं। विराट के खिलाफ आपको शांत रहना चाहिए क्योंकि वो ऐसा खिलाड़ी है जिसे आप जितना छेड़ेंगे वो उतना ज्यादा ही आक्रामक होता जाएगा।

डुप्लेसी ने आगे कहा, विराट कोहली एक शानदार खिलाड़ी है। उन्होंने कहा कि कोहली को उकसाना किसी को भी भारी पड़ सकता है इसलिए इससे बचना चाहिए। इस साल की शुरुआत में हमारी टीम ने भी ऐसा ही किया था, जिसका फायदा मिला। हालांकि हमारा मानना है कि वो ज्यादा रन नहीं बना सके। हर टीम को ऐसी नीति बनानी चाहिए जो उनके लिए सफल साबित हो। हमने शांत रहने का रास्ता अपनाया था।

यह भी पढ़े -

पूर्व क्रिकेटर दिलशान पॉलिटिक्स में खेलेंगे नई पारी, इस पार्टी में हुए शामिल

IPL 2019: रिलीज होने के बाद इन दो खिलाडिय़ों ने RCB को कहा शुक्रिया

इस युवा भारतीय खिलाड़ी ने किया ये कारनामा की पीछे रह गए सचिन और विराट, जानिए



Herald