राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने भारतीय सीनियर टीम में एन्ट्री करने के बाद से जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने अपने छोटे से करियर में अब तक बहुत प्रभावित किया है। जिसके बाद अब तो उनसे उम्मीदें भी बढ़ चुकी हैं।
गेंदबाजी से छोड़ रहे हैं खास प्रभाव
खलील अहमद को एशिया कप के दौरान भारतीय टीम में मौका मिला। इसके बाद उन्होंने एशिया कप में अपनी गेंदबाजी से दिखाया कि उनमें हुनर की कोई कमी नहीं है।

इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज में भी अच्छा कर रहे हैं। खलील अहमद ने लखनऊ में खेले गए दूसरे टी20 मैच में ओपनिंग गेंदबाजी की और अच्छा प्रदर्शन किया।
नई गेंद के साथ मिली जिम्मेदारी को करता हूं पसंद
खलील अहमद ने अपनी गेंदबाजी को लेकर कहा कि “आज मुझ पर नई गेंद के साथ अधिक जिम्मेदारी थी। मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है। जब मैं छोटा था तो हमेशा देश के लिए खेलने का सपना देखता था और अब जब आज मुझे मौका मिल गया है तो फिर दबाव में खेलने का मतलब नहीं है। इससे मेरे प्रदर्शन पर असर पड़ेगा।”

आगे खलील ने कहा
“अपने खेल का लुत्फ उठाना और देश के लिए अच्छा खेलना ही अब मेरा एकमात्र लक्ष्य है। मुझे अपनी प्रतिभा पर विश्वास है। अगर आप अपने खेल का लुत्फ उठाते हो तो फिर आपकी अपने खेल के प्रति अच्छा करने की भूख और बढ़ जाएगी।”
आईपीएल में मिले अनुभव को लेकर खलील ने कही ये बात
आईपीएल को लेकर खलील अहमद ने कहा कि “आईपीएल में खेलकर टीम इंडिया में आने से बहुत अनुभव मिला। आपको अपने खेल में बहुत ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि आप पहले से ही इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम को शेयर कर रहे होते हैं।”

“आईपीएल खेलकर जब आप भारतीय टीम में आते हैं तो आप पहले से ही ये जानते हैं कि प्रोफेशनल कैसे बनना होता है, साथ ही कैसे अपनी गलतियों को सुधारना है।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने नई गेंद से जिम्मेदारी मिलने पर कही बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.