Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आशीष राय के गोल से एरोज ने जीत का खाता खोला

कटक
आशीष राय के गोल से अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ की युवा टीम इंडियन एरोज ने सोमवार को यहां आई-लीग मुकाबले में शिलांग लाजोंग एफसी को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल 11वें मिनट में हुआ। आशीष ने शिलांग लाजोंग के खिलाड़ी नवीन गुरुग से गेंद को अपने नियंत्रण में लेकर गोल में बदल दिया। दोनों टीमों ने इसके बाद गोल करने के कई प्रयास किये लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। इंजुरी टाइम के अंतिम मिनट में शिलांग के कप्तान सैमुअल को फ्री किक मिली लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके। इस जीत से एरोज को तीन अंक मिले और टीम तालिका में पांचवें स्थान पर आ गयी। शिलांग लाजोंग भी तीन अंक के साथ चौथे स्थान पर है।