आईपीएल के अगले सीजन के लिए बदलाव का दौर देखा जा रहा है। प्लेयर ट्रेडिंग विंडो के तहत खिलाड़ियों की को इधर-उधर किया जा रहा है और इस बीच अब सभी फ्रेंचाइजी की नजरें अपने सपोर्टिंग स्टाफ पर भी है और वहां भी बदलाव देखने को मिल रहा है।
मुंबई इंडियंस जहीर खान को बना सकती है गेंदबाजी सलाहकार
सपोर्टिंग स्टाफ में बदलाव के बीच वीरेन्द्र सहवाग ने तो किंग्स इलेवन पंजाब का साथ तोड़ दिया है लेकिन वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अपने साथ एक दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को जोड़ने जा रही है।

जी हां आईपीएल की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस की टीम अपनी साथ गेंदबाजी सलाहकार के रूप में पूर्व दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को शामिल कर सकती है।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट, जहीर खान को मुंबई बना सकती हैं गेंदबाजी सलाहकार
मुंबई मिरर की माने तो ये बात सामने आयी है कि भारतीय टीम के 40 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को गेंदबाज सलाहकार के रूप में शामिल करने का मन मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने बना लिया है।

ऐसे में अब अगर जहीर खान की मुंबई इंडियंस की टीम में वापसी होती है तो ये एक तरह से उनके लिए घर वापसी जैसा होगा। क्योंकि जहीर खान मुंबई इंडियंस के लिए तीन सीजन में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं लेकिन ये पहली बार होगा जब वो इस फ्रेंचाइजी से सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में जुड़ेगे।
लसिथ मलिंगा का स्थान ले सकते हैं जहीर खान
रिपोर्ट में माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के कोच माहेला जयवर्धने की अध्यक्षता में जो मीटिंग हुई उसमें जहीर खान को गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल करने पर सहमति हुई है लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

तो वहीं मुंबई इंडियंस के लिए पिछले साल ही गेंदबाजी सलाहकार के रूप में जुड़े लसिथ मलिंगा अब अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के साथ नहीं होंगे और वो ऑक्शन में भी शामिल हो सकते हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post जहीर खान ने बनाया आईपीएल वापसी का मन, इस टीम के साथ आयेंगे नजर appeared first on SportzWiki Hindi.