Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आॅस्ट्रेलिया दौरे को लेकर अपनी ही टीम के लिए कोच शास्त्री ने क्यों कही ये बात

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज टीम को टेस्ट सीरीज,वनडे सीरीज और टी20 श्रृखंला में जबरदस्त तरीके से मात दी है। इन सीरीजों में भारतीय बल्लेबाजों साथ साथ गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और यहीं कारण है की टीम ने एशिया कप के बाद में लगातार वेस्टइंडीज के साथ खेले गए तीनों ही प्रारूपों में जीत दर्ज कर वेस्टइंडीज को करारी मात दी है।

विराट ने आॅस्ट्रेलिया पहुंचते ही इस खिलाड़ी को बताया चैंपियन, शेयर की चैंपियन के साथ फोटो

इधर अब भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया में टी20 श्रृखंला खेलेगी और उसके पास इस श्रृखंला को जीतने का भी एक अच्छा मौका है। आपकों बता दें की आॅस्ट्रेलिया अपने दो शीर्ष खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना खेलेगा और ऐसे में भारतीय टीम के पास ये शानदार मौका होगा।

इधर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम पूरे जोश के साथ आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में खेलने उतरेगी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा की टीम ने चार वर्ष पहले जो गलतिया की थी वो वापस नहीं दोहराई जाए इसका भी खास ध्यान रखा जाएगा।

T20 महिला विश्वकप : हरमनप्रीत बिग्रेड आज दर्ज करना चाहेगी लगातार चौथी जीत, इस समय होगा मुकाबला

भारतीय कोच ने मीडिया से बात करते हुए कहा की टीम ने पिछली विदेश सीरीज के दौरान काफी कुछ सीखा है और उन बातों को ध्यान में रख कर ही टीम मैदान में खेलने उतरेगी। उन्होंने कहा की चार वर्ष पहले आस्ट्रेलिया दौरे पर हमें जो हार मिली थी वह हमारे लिये बहुत बड़ा सबक रही है और इस बार कोशिश रहेगी की ऐसा कुछ नहीं हो।