Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश के इस खिलाड़ी ने किया कारनामा, शतकों के मामले में कोहली की बराबरी

स्पोर्ट्सडेस्क। भारतीय टीम के कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है और साथ ही अपनी हर पारी के साथ वो कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ते है। लेकिन अभी हाल ही में बांग्लादेश के एक बल्लेबाज ने इस साल टेस्ट में चार शतक बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।



27 वर्षीय बांग्लादेशी बल्लेबाज मोमिनुल हक ने जहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपना चौथा शतक पूरा किया। मोमिनुल ने पारी के 50वें ओवर में रॉस्टन चेस की गेंद पर चौका लगाकर 135 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और 167 गेंदों पर 120 रन बनाकर आउट हो गए।

एक रिपोर्ट के अनुसार मोमिनुल ने कोहली की बराबरी कर ली है। इसके साथ-साथ अपने टीम के बल्लेबाज तमीम इकबाल के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। बताते चले कि विराट कोहली और तमीम दोनों ने इस साल में अब तक चार-चार टेस्ट शतक लगाए हैं।

बांग्लादेशी बल्लेबाज ने तमीम और कोहली से बराबरी करने और खुद की तुलना किए जाने पर कहा कि ' तमीम के साथ तुलना किए जाने का सवाल ही उठता है। वो क्रिकेट की दुनिया में दूसरे स्तर के बल्लेबाज हैं। मुझे नहीं लगता है कि मेरी तुलना विराट कोहली से करना सही होगा। वह मुझसे बहुत ऊंचे स्तर के बल्लेबाज हैं। '

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान ने दिया बयान, कहा- कोहली को कप्तानी में सुधार की जरूरत

10 साल बाद श्रीसंत ने हरभजन के थप्पड़ मारने पर किया बड़ा खुलासा, जानिए

IND vs AUS 2nd T20I: भारत को मिला 137 रनो का लक्ष्य



Herald