Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में पृथ्वी शॉ के साथ इस खिलाड़ी को ओपनिंग करने की दी सलाह

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज 6 दिसंबर से शुरू हो रही हैं. इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच एडिलेड के क्रिकेट स्टेडियम में खेल जायेगा.

बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे में भारतीय टीम तीन ओपनर बल्लेबाज लेकर गया हैं. केएल राहुल, मुरली विजय और पृथ्वी शॉ भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर गये हैं.

विजय और पृथ्वी से शुरूआत करना चाहते है गावस्कर 

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपने एक बयान में कहा, “मेरे ख्याल से पहले टेस्ट मैच में पृथ्वी शॉ को जरुर मौका देना चाहिए, उन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ न्यूजीलैंड की धरती पर शानदार प्रदर्शन किया था.

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उनका लाजवाब प्रदर्शन था, इसलिए मुझे लगता हैं, भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में पृथ्वी शॉ और मुरली विजय की जोड़ी के साथ ही जाना चाहिए, मुरली विजय के पास काफी अनुभव हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे में भी अच्छा किया था.”

राहुल नहीं पहले टेस्ट में ओपनिंग के हकदार 

सुनील गावस्कर ने केएल राहुल की खराब फॉर्म के बारे में बोलते हुए कहा, “साथ ही केएल राहुल का फॉर्म अच्छा नहीं है. अगर उन्होंने टी-20 सीरीज में 20-30 रन भी बनाये होते, तो एक पल के लिए कहा जा सकता था, कि केएल राहुल और पृथ्वी शॉ को ओपनिंग करनी चाहिए, लेकिन अब मुझे नहीं लगता हैं, कि केएल राहुल पहले टेस्ट मैच में ओपनिंग के हकदार हैं.”

विजय के अनुभव को देखते हुए देना चाहिए ओपनिंग का मौका 

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, “मुरली विजय ने पिछले काफी सालों से भारतीय टीम के लिए देश-विदेश में शानदार प्रदर्शन किया हैं.

हालाँकि, मैं यह भी जानता हूं, कि वह इंग्लैंड में अच्छा नहीं कर पाये थे, लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट में एक अनुभवी और अच्छे खिलाड़ी है, इसलिए मैं उन्हें पृथ्वी के साथ पारी की शुरूआत करते देखना चाहूँगा.”

पृथ्वी और विजय की ओपनिंग का बिल्कुल सही कॉम्बिनेशन 

पृथ्वी और विजय की ओपनिंग का कॉम्बिनेशन सही बताते हुए गावस्कर ने कहा, “मुझे लगता हैं, कि पृथ्वी शॉ और मुरली विजय की जोड़ी का कॉम्बिनेशन ही भारत के लिए सही कॉम्बिनेशन साबित होगा. पृथ्वी जहां सहवाग के तरह आक्रमक क्रिकेट खेल सकते है. वहीं मुरली विजय दूसरी तरफ से भारतीय टीम की पारी को एंकर कर सकते हैं.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में पृथ्वी शॉ के साथ इस खिलाड़ी को ओपनिंग करने की दी सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.