Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत से जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दो टेस्ट के लिए किया ये बड़ा ऐलान

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच चल रही टी 20 सीरीज के कल ब्रिसबेन में खेले गए पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 रन से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रलिया ने तीन मैचो की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। आपको बता दे की कल का मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुआ और इण्डिया को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। जीत के बाद ऑस्ट्रलिया टीम काफी खुश नजर आ रही। साथ ही हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट टीम की भी घोषणा की है।

आपको बता दे की दोनों टीमें टी 20 सीरीज के बाद टेस्ट मैच खेलेगी। इसके लिए ऑस्ट्रलिया ने पहले दो मैच के लिए टीम की घोषणा भी कर दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बताया जा रहा है की ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ नये खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। टीम में विक्टोरिया के बल्लेबाज मार्कस हैरिस को अवसर दिया गया है। साथ ही अनुभवी खिलाड़ी मैट रेनशॉ को टीम में जगह नही दी गई है।

ऑस्ट्रलिया ने पहले दो मैच के लिए घोषित की गई टीम:

टिम पेन (कप्तान), एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, मार्कस हैरिस, पैट कमिंस, मिशेल स्टॉर्क, जोश हाजलेवुड, नाथन ल्योन, क्रिस ट्रीमेन, पीटर सिडल और पीटर हैंड्सकॉम्ब।

और ये भी पढ़े:

Women T20 WC 2018: इंग्लैंड से आठ साल पुराना बदला लेने उतरेंगी भारतीय महिला टीम

विराट कोहली को पीछे छोडक़र शिखर धवन ने तोड़े ये 3 रिकॉर्ड

विराट कोहली और धोनी को पीछे छोड़कर इस खिलाड़ी ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड, जानिए



Herald