Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के चयनकर्ताओं पर एक बार फिर निकला गौतम गंभीर का गुस्सा, विजय के चयन पर भी उठाए सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जोरदार प्रदर्शन कर रही है जिससे हर कोई इनसे काफी प्रभावित है लेकिन इसी बीच जिस तरह से पिछले कुछ महीनों से भारती टीम की चयन प्रक्रिया चल रही है वो एक साथ कई सवाल खड़े करती है। भारतीय टीम के चयन प्रक्रिया में बिल्कुल भी सोच और रणनीति समझ में नहीं आ पा रही है।

चयनकर्ताओं की चयन प्रक्रिया पर उठ रहे हैं सवाल

टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका तो दिया जाता है लेकिन उन्हें बिना प्लेइंग इलेवन में मौका दिए ही अगले दौरे से टीम से बाहर कर दिया जाता है।

तो ऐसे में सबसे बड़ा सवाल तो ये उठता है कि अगर आप किसी युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी को संभावित स्क्वॉड में लेते हैं तो उसके बाद उसे बिना मौका दिए बाहर कर आप क्या साबित करना चाहते हैं?

मयंक अग्रवाल के साथ ऐसा करने पर गौतम गंभीर भड़के

इसी तरह का सामना पिछले कुछ समय में करूण नायर के बाद मयंक अग्रवाल को भी करना पड़ा। कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने जबरदस्त घरेलू प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह बनायी।

जहां मयंक अग्रवाल को कोई मौका नहीं दिया गया। उन्हें बिना मौके दिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे से नजरअंदाज कर दिया। जिसको लेकर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी सवाल खड़े किए हैं। और चयनकर्ताओं से दो टूक कहा कि वो खिलाड़ियों के साथ म्यूजिक चेयर का सिस्टम बंद करें।

मयंक अग्रवाल के साथ जो हुआ वो है दुर्भाग्यपूर्ण

गंभीर ने कहा कि “सबसे दुर्भाग्यपूर्ण व्यक्ति मयंक अग्रवाल जैसे इंसान होते हैं। जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में बहुत ज्यादा रन बनाए हैं। अगर आप उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में चुनते हैं और आप उन्हें बिना कोई मौका दिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे से बाहर कर देते हैं।”

“तो आप उन जैसे सभी लोगों को बता रहे हैं कि वो केवल भारतीय उपमहाद्विप में ही अच्छे हैं ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में नहीं। मुझे लगता है कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।”

चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों के साथ म्यूजिकल चैयर गेम करना चाहिए बंद

गौतम गंभीर यहीं नहीं रूके और आगे कहा कि “इसके अलावा अगर आप ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए मुरली विजय को चाहते थे तो उन्हें इंग्लैंड सीरीज से ड्रॉप नहीं करना चाहिए था। और अगर आपने उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया होता तो आपको मुरली विजय को वेस्टइंडीज सीरीज में लेना चाहिए था। उन्हें आपने वेस्टइंडीज सीरीज में नहीं लिया और मयंक अग्रवाल को चुना। “

“और अब आपने मुरली विजय को वापस ले लिया और मयंक को इंडिया-ए के साथ भेज दिया। ये एक युवा खिलाड़ी के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर आप किसी भी तरह की परिस्थितियों में एक अच्छे खिलाड़ी हैं तो मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं को स्पष्टीकरण रूप  ये होना चाहिए कि वो खिलाड़ियों के साथ म्यूजिकल चैयर बंद करें।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारतीय टीम के चयनकर्ताओं पर एक बार फिर निकला गौतम गंभीर का गुस्सा, विजय के चयन पर भी उठाए सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.