Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सेंट्रल कोस्ट मरीनर्स का प्रस्ताव बोल्ट ने ठुकराया

सेंट्रल कोस्ट (आस्ट्रेलिया) | उसेन बोल्ट ने आस्ट्रेलिया के फुटबाल क्लब सेंट्रल कोस्ट मरीनर्स के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।, बोल्ट इस क्लब के साथ प्रशिक्षण भी छोड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बोल्ट के साथ बेहतर करार के लिए मरीनर्स क्लब को अच्छे साझेदार की जरूरत थी लेकिन वह ऐसे साझेदार को ढूंढ पाने में असफल रहा। पिछले दो माह से बोल्ट मरीनर्स क्लब के साथ ट्रायल पर थे। इस बीच क्लब जमैका के पूर्व धावक के साथ करार की कोशिश कर रहा था।

क्लब की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में बोल्ट ने कहा, “मैं मरीनर्स क्लब, प्रबंधन, स्टॉफ और खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने इस क्लब में रहने के दौरान मेरा साथ दिया। मैं क्लब को सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

The post सेंट्रल कोस्ट मरीनर्स का प्रस्ताव बोल्ट ने ठुकराया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.