Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साथियान ने फ्रेटास को हराकर पहुंचे प्री-क्वार्टरफाइनल में 

नयी दिल्ली
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने विश्व रैंंिकग में 16वें नंबर के खिलाड़ी पुर्तगाल के मार्कोस फ्रेटास को हराकर उलटफेर करते हुए ंिलज में आईटीटीएफ आस्ट्रिया ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की। विश्व रैंंिकग में 35वें स्थान पर काबिज साथियान ने एलीट प्लेटिनम टूर्नामेंट में फ्रेटास को 4-3 से हराया। उन्होंने यह मुकाबला 4-11, 11-9, 11-9, 8-11, 6-11, 11-9, 11-7 से जीता। उन्होंने कहा कि यह शानदार जीत है और मैं आज के अपने खेल से संतुष्ठ हूं। मैं सिर्फ इस लय का बरकरार रख कर टूर्नामेंट में जितना आगे संभव हो उतना आगे जाना चाहता हूं। क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने के लिए उन्हें विश्व रैंंिकग में दूसरे स्थान पर काबिज चीन के शू जिन की चुनौती से पार पाना होगा।