भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को एक साल पूरे होने वाले हैं. इन दोनों की शादी पिछले साल 11 दिसंबर को हुई थी. अब विराट और अनुष्का ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए एक ख़ास प्लान बनाया है. दोनों इस दिन रोमांटिक वेकेशन पर रहेंगे. एक तरफ विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में हैं. जहां टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से टी-20, टेस्ट और वनडे सीरीज गई है.
वहीं दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा फिल्म जीरो के प्रमोशन में बिजी हैं. ऐसे में अनुष्का शर्मा जीरो के प्रमोशन से दूर रहकर कुछ दिन ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगी. दोनों ऑस्ट्रेलिया में ही शादी की पहली सालगिरह सेलीब्रेट करेंगे. इसका खुलासा उनके एक करीबी दोस्त ने किया है.

अनुष्का ने ये ट्रिप कुछ महीने पहले ही प्लान कर ली थी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके दोस्त ने कहा- ‘अनुष्का शर्मा ने ये ट्रिप कुछ महीने पहले ही प्लान कर ली थी. जीरो की टीम को भी पता है कि वो दिसंबर में कुछ दिन शादी की सालगिरह सेलीब्रेट करने के लिए छुट्टी पर रहेंगी.
टीम इंडिया जब ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट मैच खेलेगी तो अनुष्का शर्मा वहां मौजूद रहेंगी. अनुष्का शर्मा जल्द ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगी और बिजी शेड्यूल में वक्त निकालकर पति के साथ वक्त बिताएंगी.’

सालगिरह मनाने के बाद अनुष्का फिर जीरो का प्रमोशन करेंगी
दोस्त ने बताया आगे बताया,शाहरुख खान का अनुष्का के साथ प्रमोशन नवंबर आखिर तक खत्म हो जाएगा. शाहरुख खान के मुताबिक ही प्रमोशन को सेट किया गया है. सालगिरह मनाने के बाद अनुष्का फिर जीरो का प्रमोशन करेंगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा. जिसके बाद भारत का अगला मुकाबला 14 दिसंबर को होगा. इस बीच विराट कोहली के पास भी वक्त रहेगा. दोनों 11 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया में ही सालगिरह मनाएंगे.

दोनों ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली के टसकनी में शादी की थी
दोनों ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली के टसकनी में शादी की थी. शादी के बाद विराट-अनुष्का जुलाई में भी रोमांटिक टूर इंग्लैंड में किया था. जिस वक्त टीम इंडिया इंग्लैंड टूर पर थी. दोनों को लंडन में साथ देखा गया था. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

भारतीय टीम को कोहली के कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जितने का शानदार मौका है
भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. जहाँ विराट ने आखिरी टी-20 मैच में शानदार बल्लेबाजी कर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी. विराट इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. अब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी हैं. उसके बाद टीम 3 वनडे मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी. भारतीय टीम को कोहली के कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जितने का शानदार मौका है. जिसे विराट किसी भी मौके पर नहीं छोड़ना चाहेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विराट-अनुष्का भारत नहीं बल्कि इस देश में मनाएंगे शादी की पहली सालगिरह, जीरो के प्रमोशन से निकाला समय appeared first on SportzWiki Hindi.