Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बाबर ने भले ही तोड़ दिया विराट का रिकॉर्ड, लेकिन कोहली के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज बाबर आजम का इन दिनों जबरदस्त डंका बज रहा है। अगर भारत से विराट कोहली हैं तो पाकिस्तान से बाबर आजम की बल्लेबाजी हर दिन के साथ नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है।

बाबर आजम बने सबसे तेज 1 हजार टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज

इसी बीच बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-10 मैच में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा खास रिकॉर्ड बना डाला।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेल बाबर आजम ने विराट कोहली के 27 पारियों में सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 हजार रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए ये अपने नाम कर लिया।

आजम ने केवल 26 पारियों में किया ये मुकाम हासिल

बाबर आजम ने अपने विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 26 मैचों की 26 पारियों में ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 हजार रन पूरे कर लिए।

इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम था जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 हजार रन के आंकड़े को 27 पारियों में पूरा किया था।

बाबर आजम एबी डीविलियर्स के बाद विराट कोहली को मानते हैं अपना रोल मॉडल

भले ही बाबर आजम ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तो पीछे कर दिया लेकिन वो विराट कोहली को एबी डीविलियर्स के बाद अपना दूसरे रोल मॉडल मानते हैं।

बाबर आजम ने एक कॉलम में लिखा था कि मेरे रोल मॉडल एबी डीविलियर्स हैं और उनके बाद विराट कोहली हैं, जिन्हें भी मैं अब फॉलो करता हूं। विराट कोहली में क्या अच्छा है? तो विराट कोहली में सबकुछ अच्छा है। जब मैं क्रीज पर आता हूं तो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करता हूं।

विराट कोहली की तरह करने की करूंगा कोशिश

बाबर ने आगे कहा कि अगर वो पिछले मैच में शतक लगाते हैं तो जब वो अगले मैच में बल्लेबाजी करने आते हैं तो ऐसा सोचकर आते हैं जैसे पिछले मैच में कुछ किया ही नहीं हो और उनका कोई लक्ष्य नहीं होत। उनका आत्मविश्वास, संतुलन और जिस तरह से वो गेंदबाजों को ट्रिट करते हैं वो अलग ही है। वो क्या करते हैं मैं ऐसा करने की कोशिश करता हूं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post बाबर ने भले ही तोड़ दिया विराट का रिकॉर्ड, लेकिन कोहली के लिए कही दिल छू लेने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.