Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैमिल्टन ने जीती ब्राजील ग्रां प्री 

साओ पाउलो
नीदरलैंड के ड्राइवर मैक्स वीरस्टापेन पर ब्राजील ग्रां प्री के दौरान विवादास्पद टक्कर के बाद फ्रांस के प्रतिद्वंद्वी एस्तेबान ओकोन को मुक्का मारने का प्रयास करने का आरोप लगा है। यह रेस पांच बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने जीती। रेड बुल के स्टार वीरस्टापेन को टीवी पर फोर्स इंडिया के ओकोन को तीन बार धक्का देते देखा गया और उन पर धमकी देने का भी आरोप लगा है। रविवार को 71 लैप की रेस के 44वें लैप में दोनों की गाड़यिों की टक्कर हो गई थी। इस टक्कर के बाद वीरस्टापेन को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। ओकोन ने कहा कि वह मुझे मुक्का मारना चाहता था। उसने मुझे धक्का दिया और वह ंिहसक होना चाहता था। यह पेशेवर रवैया नहीं था।