Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्लोवाक ओपन से बाहर हुए रामकुमार 

नयी दिल्ली
भारतीय डेविस कप स्टार रामकुमार रामनाथन का खराब दौर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा जो स्लोवाक ओपन के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए जबकि पूरव राजा अंतोनियो सांचिच के साथ युगल क्वार्टर फाइनल हार गए । छठी वरीयता प्राप्त रामकुमार को जर्मनी के मथियास बांिचगेर ने 6-3, 3-6, 6-2 से हराया । वह चैलेंजर सर्किट पर या एटीपी विश्व टूर पर भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ सके हैं। युगल में रामकुमार और आं्रदे वेसेलेवस्की की जोड़ी आं्रदेज मार्तिन और फिलीप पोलासेक को 4-6, 6-3, 10-8 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। पूरव राजा और सांचिच हालांकि क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन के शीर्ष वरीयता प्राप्त केन स्कुपस्की और जानी ओमारा से 6-4, 4-6, 6-10 से हारकर बाहर हो गए।