Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रोएशिया ने जीता डेविस कप 

लिली (फ्रांस)
मारिन सिलिच ने रविवार को यहां पहले उलट एकल में फ्रांस के लुकास पाउली को सीधे सेटों में हराकर डेविस कप फाइनल में क्रोएशिया 3-1 से अजेय बढ़त दिलायी। सिलिच ने पाउली को 7-6 (7/3) 6-3 6-3 से हराकर क्रोएशिया को दूसरी बार डेविस कप का खिताब दिलाया। क्रोएशिया ने अपना पहला खिताब 13 साल पहले जीता था। क्रोएशिया ने पहले दिन दोनों एकल मुकाबले जीते थे जबकि मौजूदा चैंपियन फ्रांस ने युगल में जीत दर्ज करके अपनी उम्मीदें जीवंत रखी थी।