Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक बार फिर से वापसी करने को तैयार हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला ये गेंदबाज

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा एक बार फिर से विश्व क्रिकेट की सबसे हाई प्रोफाइल टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग में अपना धमाल दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। लसिथ मलिंगा श्रीलंका क्रिकेट टीम में लंबे समय के बाद वापसी करने बाद अब आईपीएल में भी वापसी करना चाहते हैं।

लसिथ मलिंगा एक बार करना चाहते हैं आईपीएल में वापसी

लसिथ मलिंगा ने पिछले ही साल मुंबई इंडियंस की टीम के गेंदबाजी सलाहकार के रूप में अपना कदम रखा था। मुंबई इंडियंस के साथ एक सीजन गेंदबाजी सलाहकार के रूप में जुड़ने के बाद मलिंगा एक बार फिर से खिलाड़ी के रूप में शामिल होना चाहते हैं।

ऐसे में खबरों की माने तो लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी सलाहकार के रूप में हटने का फैसला किया है और आईपीएल-12 में ऑक्शन में उतरने का मन बना लिया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के बाद हैं आईपीएल में उतरने पर नजरें

लसिथ मलिंगा ने हाल ही में एक बार फिर से श्रीलंका की वनडे और टी-20 टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं और वापसी के साथ ही शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

ऐसे में उनकी नजरें अब किसी तरह से क्रिकेट से जुड़े रहकर विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम में जगह बनाने पर हैं। ऐसे में लसिथ मलिंगा ने आईपीएल में अपने जूते टांगने के बाद एक बार फिर से मैदान में उतना चाहते हैं।

आईपीएल में खेलकर विश्व कप तक रहना चाहते हैं फिट

आईपीएल के अंदरूनी सूत्रों ने इस बात को लेकर कहा कि “उम्मीद की जाती है कि मलिंगा जिस तरह से विश्व के दूसरे लीगों में खेल रहे हैं । साथ ही वो एशिया कप में श्रीलंका के लिए भी खेले और अब वो आईपीएल में एक बार फिर से विश्व कप से पहले अपने आपको टेस्ट करना चाहते हैं। वो विश्व कप में फिट रहने के लिए आईपीएल में खेलना चाहते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post एक बार फिर से वापसी करने को तैयार हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला ये गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.