21 नवंबर से 18 जनवरी तक भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होगी. इंडिया को इस दौरे पर 3 टी20, चार टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं. दौरे से पहले स्मूद ट्रैवल, प्रैक्टिस और खान-पान संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेने ऑस्ट्रेलिया पहुंची बीसीसीआई की टीम ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कहा है कि अगर मेन्यू में शाकाहारी आइटम रहेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टीम इंडिया के फूड मेन्यू में बीफ नहीं होगा
बता दें,ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टीम इंडिया के फूड मेन्यू में बीफ नहीं होगा. बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से इसकी सिफारिश की है. दौरे से पहले की तैयारियों के लिए बनी बीसीसीआई की दो सदस्यीय टीम चाहती है कि इस बात को बीसीसीआई और सीए के बीच एमओयू में भी शामिल किया जाए.

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के कई फैन्स ट्विटर पर इस मेन्यू को देखकर भड़क गए
अगस्त में टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के दौरान बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टीम के लंच मेन्यू की एक तस्वीर ट्वीट की गई. इस मेन्यू में ‘ब्रेस्ड बीफ पास्ता’ भी शामिल था. टीम इंडिया के कई फैन्स ट्विटर पर इस मेन्यू को देखकर भड़क गए. इसके बाद बीसीसीआई की तरफ से इस तरह का कदम उठाया गया है.

ईशांत शर्मा को पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान खासी परेशानी हुई थी
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को कहा गया है कि फलों की उचित व्यवस्था और खानपान के भारतीय तरीके अपनाएं जाएं. खिलाड़ी अक्सर ऑस्ट्रेलिया में मिलने वाले खानों की शिकायत करते हैं. खासकर शाकाहारी खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है.
बीसीसीआई ने कहा कि जांच टीम ने ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय रेस्तरां से भी बात की है. सोर्स ने खासकर गेंदबाज ईशांत शर्मा का नाम लिया जिन्हें पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान खासी परेशानी हुई थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के मेन्यू में नहीं होगा बीफ, बीसीसीआई ने सीए से की सिफारिश appeared first on SportzWiki Hindi.