रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर टीम ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए अपने रीटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. एक तरफ जहां टीम ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स सहित कुल 14 खिलाड़ियों को रीटेन किया है. वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम और पिछले सीजन रीटेन किए गए युवा बल्लेबाज सरफराज खान सहित 10 खिलाड़ियों को रिलीज करके सबको हैरान कर दिया हैं.
बंगलौर का प्रदर्शन था निराशाजनक

आईपीएल में पिछली बार भी बंगलोरे का प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा था. टीम 6 स्थान पर रही थी. टीम का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर पाया था,जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा था. इसके अलावा टीम की गेंदबाज़ी भी कुछ ख़ास नही कर पाई थी. उमेश यादव को छोड़ कर सारे गेंदबाज़ बुरी तरह से फ्लॉप हुए थे.
टीम ने इन खिलाड़ियों को किया है रिटेन

एक बार फिर से बंगलौर की टीम विराट कोहली और एबी डिविलियर्स पर निर्भर करेगी. वहीं उनके अलावा पार्थिव पटेल, वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, मोईन अली, कोलिन डि ग्रैंड होम, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, टिम साउदी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलवंत खजरोलिया, नाथन कुल्टर नाइल को रीटेन किया है.
वहीं मार्कस स्टोइनिस को ट्रेड कर के टीम में शामिल किया गया हैं. ऐसे में इस बार देखना दिलचस्प रहेगा कि कप्तान विराट कोहली कैसे पहली बार बंगलौर को आईपीएल का ख़िताब जीताते है.
देखिये आरसीबी के रिटेन खिलाड़ियों की सूची

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची:
विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, पार्थिव पटेल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, नाथन कुल्टर नाइल, मोईन अली, मोहम्मद सिराज, कॉलिन डी ग्रांडहोम, टिम साउदी, उमेश यादव, नवदीप सैनी और कुलवंत खेजरोलिया।
रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची:
ब्रेंडन मैकलम, कोरी एंडरसन, क्विंटन डी कॉक, क्रिस वोक्स और सरफराज खान
ट्रेड किए हुए खिलाड़ी की सूची:
मनदीप सिंह के बदले मार्कस स्टोइनिस को किंग्स इलेवन पंजाब से टीम में किया शामिल.
The post आरसीबी ने विराट कोहली के पसंदीदा खिलाड़ी समेत कप्तान पद के दावेदार माने जा रहे इस दिग्गज खिलाड़ी को किया टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.