भारतीय टीम के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान ने विराट कोहली के देश छोड़ने के बयान उनके साथ दिखाई दिएं. ज़हीर खान ने कहा कि, सभी को इस देश में अपनी बात रखने की आज़ादी है. भारत एक लोकतांत्रिक देश है. फैन्स और विराट के पास समान अधिकार है. इस बात पर इतना बवाल सही नहीं हैं.
सभी को बोलने का हक़ है, अपनी बात रखने का हक है
वहीँ वीरेंद्र सहवाग ने कहा: सभी को बोलने का हक़ है. अपनी बात रखने का हक है. मुझसे भी पुछा जाता है की मेरा पसंदीदा खिलाड़ी कौन है तो मैं हमेशा ब्रायन लारा, एडम गिलक्रिस्ट का नाम लेता हूँ. फैन्स के साथ प्लयेर को भी अपना पसंदीदा खिलाड़ी चुनने का हक़ है. मीडिया इस विषय को इतना बढ़ा चढ़ा कर लोगों के सामने पेश कर रही है.

ऑस्ट्रेलिया को घर पर हराने का बेहतरीन मौका है
टीम इंडिया इस समय शानदार फॉर्म में है और पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान का मानना है कि भारतीय टीम के पास इस बार ऑस्ट्रेलिया को घर पर हराने का मौका है. सहवाग और जहीर ने ये माना कि अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में निरंतर अच्छा कर पाई तो फिर इस बार इतिहास रचा जा सकता है. आइए आपको बताते हैं कि इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में सहवाग और जहीर ने क्या कुछ कहा.

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में रन जरूर बनेंगे
सहवाग ने कहा,
‘ऑस्ट्रेलिया में इस बार रन बनेंगे. विराट कोहली ने वहां पर कई शतक लगाए हैं और बाकी बल्लेबाज भी वहां अच्छा कर सकते हैं. इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में गेंद स्विंग होती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ उछाल होता है और अगर खिलाड़ी उछाल से पार पा लेंगे तो वो बल्लेबाजी कर सकते हैं.’

जीतने के लिए बल्लेबाजों को लगातार 350 या 400 का स्कोर बनाना होगा
वहीं, भारत के स्टार तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी माना कि इस बार भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराने का सुनहरा मौका है. जहीर के मुताबिक इस बार टीम का बैलेंस खासा अच्छा है और टीम संतुलित नजर आ रही है. जहीर ने कहा, ‘अगर भारतीय टीम लगातार 350 या 400 का स्कोर बनाती है, तो गेंदबाज आपको 20 विकेट निकालकर मैच जिता सकते हैं. लेकिन जीतने के लिए बल्लेबाजों को लगातार 350 या 400 का स्कोर बनाना होगा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलियाई दौरे को लेकर वीरेंद्र सहवाग और ज़हीर खान ने यह बड़ी भविष्यवाणी, इस टीम को बताया जीत का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.