Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट के आने के बावजूद केएल राहुल नहीं होंगे प्लेइंग इलेवन से ड्राप! इस नंबर पर कर सकते है बल्लेबाजी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल में ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. इस टी-20 सीरीज को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 3-0 के अंतर से जीत लिया था.

हालाँकि, इस सीरीज में भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं खेले थे. उनकी जगह केएल राहुल ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी की थी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट की होगी वापसी 

बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली की वापसी होने वाली हैं. उनकी टीम में वापसी होने का एक मतलब यह भी हैं, कि किसी एक खिलाड़ी को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर होना होगा. विराट के आने के बाद केएल राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना तय हैं.

विराट के आने के बावजूद केएल राहुल नहीं होंगे प्लेइंग इलेवन से ड्राप!

बता दें, कि भले ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली टीम में आ जाये, लेकिन केएल राहुल भी प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं होंगे. बता दें, कि केएल राहुल का टी-20 क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड हैं.

उन्होंने भारतीय टीम के लिए 22 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 47.2 की औसत व 152.5 के स्ट्राइक रेट से 755 रन बनाये हुए हैं. इनके टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दो शतक भी हैं.

राहुल नंबर-3, विराट नंबर-4 पर कर सकते है बल्लेबाजी 

बता दें, कि केएल राहुल नंबर-3 पर और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. बता दें, कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान भी विराट कोहली ने नंबर-4 पर बल्लेबाजी की थी और केएल राहुल को उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी कराई थी. कप्तान विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी कुछ ऐसा ही कर सकते हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post विराट के आने के बावजूद केएल राहुल नहीं होंगे प्लेइंग इलेवन से ड्राप! इस नंबर पर कर सकते है बल्लेबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.