Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शुभंकर शर्मा को यूरोपीय टूर में रूकी आॅफ द ईयर अवार्ड

नयी दिल्ली
भारतीय गोल्फ की नयी सनसनी शुभंकर शर्मा ने यूरोपीय टूर में रूकी आॅफ द ईयर अवार्ड हासिल करने की उपलब्धि हासिल कर ली है और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 22 वर्षीय शुभंकर ने दुबई में डीपी विश्व टूर गोल्फ चैंपियनशिप के चौथे और अंतिम दिन रविवार को संयुक्त 41वां स्थान हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की। शुभंकर को यूरोपीय टूर में सर हेनरी कॉटन रूकी आॅफ द ईयर (वर्ष के उदीयमान गोल्फर) का खिताब मिला। यूरोपीय टूर में यह खिताब हासिल करने वाले वह पहले भारतीय हैं। हालांकि अर्जुन अटवाल (1995), शिव कपूर (2005) और सी मुनियप्पा (2009) एशियाई टूर में रूकी आॅफ द ईयर रहे हैं।