इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। कल ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान भारत के सामने 165 रन बनाये थे। जों भारत ने 19.4 गेंदों में बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। साथ ही आपको बता दे की इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से मात दे कर सीरीज को 1-1 बराबर कर लिया। लेकिन इस जीता का सबसे ज्यादा फायेदा भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को हुआ।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जंपा को शानदार लाभ हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने अपने बेहतर प्रदर्शन की वजह से आईसीसी की ताज़ा टी-20 रैंकिंग में टॉप पांच गेंदबाजों अपनी जगह बनाई है। बताया जा रहा है की हाल ही में जारी टी-20 रैंकिंग में कुलदीप यादव ने टी-20 रैंकिंग में तीसरा स्थान पहुंचने के लिए 20 स्थान की छलांग लगाई। वहीं लेग स्पिनर एडम जंपा ने पांचवां स्थान पर पहुंचने के लिए 17 स्थान की छलांग लगाई है।
इसके अलावा बल्लेबाजों की बात करे तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में मैन ऑफ द सीरीज़ पाने वाले शिखर धवन ने पांच स्थानों की छलांग लगाकर 11वें नंबर पर पहुंच गये हैं। साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं।
और ये भी पढ़े :
PAK vs NZ Dubai Test: मात्र 90 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम, शाह ने लिए 8 विकेट
कल इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया ऐसा शानदार रिकॉर्ड की अभी तक कोई नही बना पाया, जानिए
Herald