Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव गांगुली का ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स पर बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत को ऑस्ट्रेलिया में टी-20, टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सीरीज से पहले एक बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा किभारत के खिलाफ ऑस्ट्रॅलियाई टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर का न होना, टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा के नहीं होना जैसा है। भारत के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को इन दोनों की कमी खलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस आने वालीसीरीज में स्मिथ और वार्नर के साथ-साथ कैमरन बैनक्रॉफ्ट के बिना उतर सकती है। तीनों पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ करने के कारण प्रतिबंध लगाया गया है। और उनके बिना उतरना क्रिकेट फेन्स को भी खाल रहा है।स्मिथ और वॉर्नर पर साल भर का और कैमरून पर नौ महीने का प्रतिबंध है।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से इन पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की है। हालाँकि इसमें छुट देने के कोई आसार नज़र नहीं आ रहे।गांगुली ने बुधवार को एककार्यक्रम में कहा था कि, स्मिथ, वॉर्नर का न होना वही बात है जैसेभारतीय टीम बिना रोहित शर्मा और विराट कोहली के जाए। भारत के गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए यह उसका ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है।"

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया: आईपीएल से पहले देश है हमारागांगुली ने कहा, "भारतीय क्रिकेट के लिए यह बड़ा पल है। भारतीय टीमअच्छा प्रदर्शन कर रही हैऔर गेंदबाजी आक्रमण भीशानदार है। मैंने इंग्लैंड में देखा था कि भारत के गेंदबाजों ने हर मैच में 20 विकेट लिए थे।"

पूर्व कप्तान ने कहा, "हालांकि, आपको ध्यान रखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया अपने घर में बिल्कुल आक्रामक टीम होती हैकई लोगों का लगता है कि वह इस समय कमजोर है लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता।"

कश्मीर मुद्दे पर दिए गए बयान से पलटे शाहिद अफरीदी



Herald