भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व टी-20 के सेमीफाइनल में टीम चयन के उपजे विवाद ने अब एक ऐसा उबाल ले लिया है, जो लगातार अपने चरम पर पहुंच रहा है। इस चयन के विवाद ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूरे क्रिकेट जगत में जबरदस्त किरकिरी करवा दी है।
भारतीय महिला क्रिकेट में मिताली के चयन नहीं होने को लेकर खड़ा हुआ विवाद
वेस्टइंडीज में खेले गए आईसीसी महिला विश्व टी-20 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज को टीम में शामिल नहीं करने के बाद ये विवाद खड़ा हुआ।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा और वो अपने खिताब जीतने के सपने के टूटने के साथ ही अपने देश तो लौट आए हैं लेकिन देश में लौटने के बाद विवाद ने बड़ा बखेड़ा खड़ा कर दिया है।
मिताली ने अपना चयन नहीं होने पर रमेश पवार पर लगाए आरोप
मिताली राज और टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर को जब सीओए ने तलब किया तो मिताली राज ने साफ तौर पर भारतीय महिला टीम के कोच रमेश पवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें खुद को टीम से बाहर करने का कसूरवार ठहराया।

मिताली राज ने सीओए को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें भारतीय टी 20 महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर से कोई शिकायत नहीं है, सिवाय इसके कि हरमन ने कोच रमेश पवार के उस फैसले का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने मुझे सेमीफाइनल से बाहर करने को कहा। मैं अपने देश के लिए विश्व कप जीतना चाहती थी। मुझे काफी दु:ख हुआ क्योंकि हमने एक सुनहरा मौका खो दिया।”
कोच रमेश पवार ने मिताली को लेकर दिया ये बयान
अपने पर लगे मिताली के आरोपो के बाद अब कच रमेश पवार ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है और बीसीसीआई के अधिकारी को सफाई दी। रमेश पवार के बीसीसीआई को दिए बयान को लेकर सूत्रों से हवाले से कहा गया है कि

रमेश ने स्वीकारा है कि “उनके मिताली के साथ व्यवसायिक रूप से संबंध तनावपूर्ण थे, क्योंकि उन्हें हमेशा संभालना मुश्किल होता था। उन्होंने बताया कि उनकी(मिताली) की खराब स्ट्राइक रेट के कारण से इंग्लैंड के खिलाफ बाहर किया गया। क्योंकि टीम मैनेजमेंट एक विनिंग कॉम्बिनेशन चाहता था।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post मिताली राज के बाद अब कोच रमेश पवार ने लगाया मिताली पर ये आरोप, कहा मिताली की इस हरकत की वजह से किया गया था उन्हें बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.