वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम इस वक़्त जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। आईसीसी रैंकिंग पहले स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के बाद दूसरा नंबर इंडिया का ही आता हैं। इंडिया के लिमिटेड ओवरों में अच्छे परफॉर्म की वजह विराट कोहली हैं। विराट टीम के लिए लगातार रन बनाते रहते हैं।
हालाँकि अब भारतीय टीम में कोहली को टक्कर देने वाला एक और खिलाड़ी आ गया हैं। बता दे वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि बल्कि ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। पिछले कुछ समय से रोहित बहुत तेज़ी से रन बना रहे हैं। क्रिकइन्फो के अनुसार, 2018 में वनडे मैचों के दौरान विराट ने 6 शतक लगाए हैं तो रोहित ने 5 शतक अपने नाम किये हैं ।

2018 में कोहली बनाम रोहित
बता दे रोहित शर्मा ने विराट के एक साल पहले वनडे मैचों में डेब्यू किया था। लेकिन उस समय उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। जिसकी वजह से रोहित को बार -बार टीम से अंदर बाहर किया गया। 2013 में रोहित के वनडे करियर में कुछ बदलाव आये। जिसके बाद उन्होंने 2013 में जमकर रन बनाए। इसके बाद से ही रोहित शर्मा एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं।
विराट जहां जहां उनसे आगे जाते हैं। वही रोहित उनके पीछे आ जाते हैं। पिछले पांच सालों की लिस्ट अगर देखी जाएं तो यह बात साफ़ हैं। विराट जिस भी रिकॉर्ड में पहले नंबर पर हैं, तो रोहित उसके दूसरे पायदान पर हैं। पहले जो कंपटीशन सचिन और द्रविड़ के बीच होता था। वह आज विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच में हैं।

पिछले 5 सालों में विराट बनाम रोहित
किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन
2013 के बाद कोहली ने वनडे मैचों के दौरान कुल 5692 रन बनाए हैं। वही रोहित शर्मा ने 4911 रन अपने नाम किये हैं।
सबसे ज्यादा औसत
पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड को उठा कर देखा जाए तो विराट कोहली का औसत सबसे ज्यादा रहा हैं। विराट ने 72.05 की औसत से रन बनाए हैं। वहॉ रोहित शर्मा ने 62.96 की औसत से रन बनाए हैं।
किसके नाम सबसे ज्यादा शतक
विराट कोहली ने साल साल 2013 के बाद पांच सालों में 23 वनडे शतक लगाए हैं। इस मामलें ने रोहित भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। रोहित ने इन पांच सालों में 19 शतक अपने नाम किये हैं

बतौर ओपनर सबसे आगे
विराट कोहली को वनडे मैचों के दौरान कड़ी टक्कर दे रहे रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन अपने नाम किये हैं। क्रिकइन्फो के डेटा के अनुसार, पांच सालों में रोहित वनडे में कुल 4893 रन बनाए हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारत को मिला विराट कोहली को टक्कर देने वाला एक और खिलाड़ी, बल्ले से उगल रहा है रन appeared first on SportzWiki Hindi.