Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग- न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बल्लेबाजो ने किया रैंकिंग में उथल पुथल, अब इस स्थान पर हैं विराट कोहली

विश्व क्रिकेट में इन दिनों भले ही भारतीय टीम कोई टेस्ट मुकाबला नहीं खेल रही है लेकिन वहीं दूसरी तरफ टेस्ट फॉर्मेट में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड, बांग्लादेश जिम्बाब्वे और श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच जो टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है या खेली जा रही है उसी के आधार पर आईसीसी ने सोमवार को नई टेस्ट रैंकिंग जारी की।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में किसी के हाथ लगी खुशी, तो किसी को हुआ गम

इंटरनेशनल क्रिकेट कॉन्सिल के द्वारा सोमवार को टेस्ट रैंकिंग जारी की गई। इस टेस्ट रैंकिंग में इन सभी मैचों में खेलने वाले खिलाड़ियों की रैंकिंग पर खास असर हुआ है।

जिसमें कई खिलाड़ियों को अपने शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है और उन्हें खास फायदा हुआ है तो कुछ खिलाड़ियों को अपने खराब प्रदर्शन से रैंकिंग में कुछ नुकसान झेलना पड़ा है।

इन बल्लबाजों को हुआ बड़ा फायदा, कोहली अभी नंबर वन पर कायम

इसमें जब आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार बल्लेबाजी की बात करें तो बांग्लादेश के मुशफीकुर रहीम, मेहमुदुल्लाह, जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर, न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स और पाकिस्तान के बाबर आजम जैसे खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। जिसमें बाबर आजम ने 63वें स्थान के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पर रैंकिंग पर पहुंचे हैं।

इसके अलावा श्रीलंका के रोशन सिल्वा, इंग्लैंड के बेन फोक्स को भी फायदा पहुंचा है। तो वहीं जब टेस्ट रैंकिंग में नंबर-वन को देखे तो विराट कोहली मजबूती के साथ जमे हुए हैं, तो दूसरे पर स्मिथ, तीसरे पर केन विलियम्सन और चौथे पर जो रूट काबिज हैं।

रैंकिंग बल्लेबाज देश रैटिंग पॉइंट
1 विराट कोहली भारत 937
2 स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 910
3 केन विलियम्सन न्यूजीलैंड 875
4 जो रूट इंग्लैंड 827
5 डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया 803
6 चेतेश्वर पुजारा भारत 765
7 दिमुथ करूणारत्ने  श्रीलंका 740
8 डीन एल्गर दक्षिण अफ्रीका 724
9 एडियन मार्करम दक्षिण अफ्रीका 703
10 दिनेश चांडिमल श्रीलंका 702

गेंदबाजी में जेम्स एंडरसन को हुआ कुछ अंकों का नुकसान, लेकिन नंबर वन बरकरार

बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी रैंकिंग में भी खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है, जिसमें पाकिस्तान के यासिर शाह, हसन अली, न्यूजीलैंड के अजाज पटेल, ईश सोढ़ी, और इंग्लैंड के जैक लिच, श्रीलंका के अकिला धनंजय, बांग्लादेश के तेजुल इस्लाम और मेहदी हसन को फायजा पहुंचा है।

जिम्बाब्वे के काइल जारविस ने बड़ी छलांग लगाते हुए 59 से सीछे 40वें स्थान पर आ पहुंचे हैं। तो वहीं नंबर वन पर तो इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ही हैं तो दूसरे पर कगिसो रबाडा, तीसरे पर पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास हैं।

रैंकिंग गेंदबाज देश रैंकिंग पॉइंट
1 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 883
2 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 882
3 मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान 838
4 वर्नोन फिलेंडर दक्षि अफ्रीका 826
5 रविन्द्र जडेजा भारत 812
6 ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 796
7 पेट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 784
8 आर अश्विन भारत 777
9 जैसन होल्डर वेस्टइंडीज 766
10 नील वेगनर न्यूजीलैंड 763

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post आईसीसी टेस्ट रैंकिंग- न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बल्लेबाजो ने किया रैंकिंग में उथल पुथल, अब इस स्थान पर हैं विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.