Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली और रोहित की तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आये खलील अहमद, लेकिन धोनी को लेकर दिया चौकाने वाला बयान

भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का दौर देखने को मिल रहा है। इस दौर में हर एक युवा और सीनियर खिलाड़ी टीम में बने रहने की जद्दोजेहद में लगा हुआ है। इसी बीच युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद भी इसको लेकर पूरी तरह से जुटे हुए हैं।

खलील अहमद ने भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को लेकर दी प्रतिक्रिया

राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने भारतीय टीम के लिए एशिया कप के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट का आगाज किया है और अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ही मैच खेले हैं लेकिन खासा प्रभाव छोड़ा है।

भारतीय टीम में अब तक खलील अहमद विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों की कप्तानी में खेल चुके हैं और उन्होंने ने इन दोनों कप्तानों की जमकर तारीफ की है।

कोहली भाई और रोहित भाई दोनों ने ही दे रखी है स्वतन्त्रता

खलील अहमद ने हिंदुस्तान टाइम्स से हुई खास बातचीत में कहा कि “ये भगवान की कृपा से मिली सवारी मैं कर रहा हूं। मैं सपने को जी रहा हूं लेकिन ये टीम के सीनियर खिलाड़ियों के बिना संभव नहीं था।

कोहली भाई और रोहित भाई से मैंने ये शुरू किया और सभी ने मेरा बहुत स्वागत किया और मुझे घर जैसा महसूस करवा रहे हैं। एक युवा खिलाड़ी होने के नाते मैं वाकई में नर्वस था लेकिन मुझे गेंद के साथ पूरी स्वतन्त्रता दी गई।”

दोनों ही कप्तानों को मैं देना चाहूंगा धन्यवाद

खलील ने आगे कहा कि “आप अपनी क्षमताओं को लेकर बहुत सी चीजें महसूस कर सकते हैं। लेकिन जब तक एक सीनियर खिलाड़ी आपकी क्षमताओं पर विश्वास नहीं दिखाते हैं, इसका मतलब कुछ भी नहीं होता है।”

“दोनों ही कप्तान, कोहली भाई- विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज और रोहित भाई- एशिया कप में उनकी कप्तानी के दौरान मुझे पूरी स्वतन्त्रता दी। उन्होंने कहा कि जाओ और खुद को व्यक्त करो। एक बार भी ऐसा नहीं रहा कि उन्होंने मुझे बताया कि इ लाइन लैंथ के साथ गेंदबाजी करनी है। मुझे ऐसे लीडर का धन्यवाद करना चाहिए।” 

विकेट के पीछे से धोनी भाई का भी रहता है पूरा समर्थन

महेन्द्र सिंह धोनी के विकेट के पीछे से देने वाले गेंदबाजों के साथ को लेकर खलील ने कहा कि “मुझे विकेट के पीछे माही भाई का पूरा विशेषाधिकार मिला हुआ है। आप जानते हैं कि गेंदबाज के लिए कैसा होता है जब वो विकेट कीपिंग कर रहे होते हैं। जब आप विकेट के पीछे का एरिया मैनेज कर रहे होते हैं तो आप एज के कैच छुटने या गेप से निकलने के बारे में नहीं सोचते हैं।”

“एक गेंदबाज के रूप में विश्वास की भावना सबसे बड़ी होती है। इसके अलावा वो मुझे हमेशा ही लाइन और लैंथ बताने के लिए वहां होते हैं जिस पर मुझे ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। उनका आचरण बहुत ही अच्छा है।”

गेंदबाजी कोच भरत सर करते हैं मदद

गेंदबाजी कोच भरत अरूण को लेकर खलील अहमद ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “भरत सर भी बहुत मदद करते हैं और हमेशा अपने आइडियाज शेयर करते हैं। आप उस समय मदद करते हैं जब आपको किसी खास एरिया पर काम करना हो।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post कोहली और रोहित की तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आये खलील अहमद, लेकिन धोनी को लेकर दिया चौकाने वाला बयान appeared first on SportzWiki Hindi.